तखतपुर

थाने पहुँची महिला की हुई मौत, बयान के दौरान बिगड़ी तबीयत…. आनन फानन में भेजा गया था हॉस्पिटल

रमेश राजपूत

बिलासपुर – तखतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम अमने में उस वक्त सनसनी फैल गई जब बयान के लिए थाने पहुंची एक बुजुर्ग महिला लक्ष्मीन कौशिक की मौत हो गई, आपको बता दें मृतका लक्ष्मीन कौशिक को बयान के लिए तखतपुर थाना बुलाई गई थी जिसकी तबियत अचानक बिगड़ गई, जिसके बाद उसे आनन-फानन में पुलिस महिला को उपचार के लिए अस्पताल ले कर पहुंची पर तब बुजुर्ग महिला की सांसे टूट चुकी थी और डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया।

इस पूरे मामले में तखतपुर टीआई मोहन भारद्वाज की माने तो पिछले महीने ग्राम अमने में दो पक्षो में विवाद हुआ था जिसमे एक पक्ष द्वारा थाने में शिकायत दर्ज कार्रवाई गई थी, वही दूसरे पक्ष के लोग परिवार सहित आज कोटवार के साथ थाना पहुचे थे, इसी दौरान अनावेदक पक्ष के साथ एक अधेड़ महिला लक्ष्मींन बाई की अचानक थाना परिसर में तबियत बिगड़ी जिस पर थाना प्रभारी ने मानवता का परिचय देते हुए तत्काल पेट्रोलिंग गाड़ी से महिला को उपचार के लिए अस्पताल भेजवाया, वही उपचार के दौरान डॉक्टर ने महिला को मृत घोषित कर दिया,परिजनों की माने तो बुजुर्ग महिला की तबियत आय दिन खराब रहती है जिसका उपचार चल रहा था,फिलहाल पुलिस मृत महिला का पंचनामा करवाकर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

इस मामले में पुलिस के उच्च अधिकारियों का कहना है कि दिनांक 06 मार्च को प्रार्थिया तिहारिया बाई मरावी निवासी अमने ने एक लिखित शिकायत थाना प्रभारी तखतपुर के पास दर्ज कराई कि इनके पड़ोस में 100 मीटर की दूरी पर शासकीय हैंडपंप है जिसका उपयोग पेयजल एवं दैनिक उपयोग हेतु किया जाता रहा है। अनावेदक बाली कौशिक के द्वारा टुल्लू पम्प लगाकर व्यक्तिगत रूप से प्रयोग किये जाने पर एक लिखित शिकायत प्रस्तुत कर कार्यवाही हेतु आवेदन किया गया था। जिसे थाना प्रभारी द्वारा प्रधान आरक्षक बी केरकेट्टा को शिकायत जांच हेतु दिया गया था उसी तारतम्य में आज दिनांक 07 मार्च को आवेदक एवं अनावेदक पक्ष को कथन हेतु थाना बुलाया गया था। आवेदिका के अलावा अनावेदक पक्ष की ओर से अनावेदक बाली कौशिक पिता रामलाल कौशिक , अनिता पति गणेश कौशिक ,बिमला पति बाली राम कौशिक ,लक्ष्मीन बाई पति राम लाल कौशिक भी अपने बयान हेतु थाना उपस्थित हुईं थीं। बयान दर्ज किये जाने की प्रक्रिया शुरू ही हुई थी कि लक्ष्मीन बाई पति रामलाल कौशिक उम्र करीब 60 वर्ष निवासी अमने अचानक से बेहोश होकर गिर गई जिसे तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तखतपुर ले जाया गया। जहाँ डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO रफ्तार का कहर…कोयले से भरा ट्रेलर पलटा, बाइक सवार दो सगे भाइयों की दर्दनाक मौत, बेलतरा हाईवे प... सर्पदंश के फर्जी मामलों से शासन को लगाया लाखों का चूना...जिले में शुरू हुई कार्रवाई, तोरवा थाने में ... चाकू की नोक पर युवक से लूट, तीन अज्ञात आरोपियों ने स्कूटी और नकदी छीनी, लोको पायलट की पत्नी के गले से दिनदहाड़े सोने की चेन लूटकर भागे तीन बदमाश...स्कूटी सवार आरोपियों की त... ट्रैक्टर की चपेट में आने से युवक की मौत... बिल्हा पुलिस ने चालक के खिलाफ दर्ज किया मामला डायल 112 के जवान पर लाठी से हमला...सिर फूटा, चाकू छीना तो भड़का आरोपी, पुलिस ने दर्ज किया मामला मस्तूरी:- आवास और शौचालय योजना से वंचित भूमिहीन मजदूर ग्रामीणों ने लगाई कलेक्टर से गुहार...ग्राम पंच... तालाब में मिली अज्ञात व्यक्ति की लाश... शिनाख्त के प्रयास में जुटी सकरी पुलिस, ड्यूटी से गायब और सार्वजनिक स्थान पर संदिग्ध हालत में मिला आरक्षक...वीडियो वायरल होने के बाद हुआ सस्... यार्ड से टायर चोरी करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार...चोरी का माल बेचने के फिराक में चढ़े हिर्री पुलिस के...