मस्तूरी

चोर चुस्त,मस्तुरी पुलिस सुस्त और कबाड़ी तंदरुस्त..थाने के पास फिर चोरी का प्रयास

उदय सिंह

मस्तुरी – थाना क्षेत्र में इन दिनों चोरों की बाढ़ सी आ गई है। जहां हर रोज छोटी मोटी चोरी की वारदात को अंजाम दिया जा रहा है। हद तो तब हो गई जब थाना से 100 मीटर की दूरी में जोंधरा चौक के पास पंचायत भवन पटवारी कार्यालय में आधार पंजीयन सेवा केंद्र संचालित किया जा रहा है, जहाँ वोल्टास कंपनी की एसी लगी हुई है। जिसका कंप्रेशर बाहर लगा हुआ था जिसे बीती रात अज्ञात चोर द्वारा चोरी का प्रयास किया गया है, जो एसी आउटर को निकालने में जब सफल नहीं हुए तो तोड़फोड़ कर मौके से भाग निकले। जिन्हें बगल में स्थित मस्तूरी थाने का भी डर नही था, जिससे साफ है कि पुलिस गश्त कैसी है।

जयरामनगर में 20 लाख से अधिक की हुई थी चोरी एक माह बाद भी मस्तुरी पुलिस नही लगा पाई कोई सुराग

बीते माह जयरामनगर स्थित गुरुदेव वस्त्रालय के संचालक शर्मा परिवार के घर से 40 तोला सोना एक किलो चांदी समेत 50 हजार नगदी रकम को रात में अज्ञात चोर द्वारा चोरी किया गया था, वही बगल बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में चोरों की हरकत कैद हो गई थी, फिर भी एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी मस्तुरी पुलिस किसी भी तरह से चोर का कोई सुराग नहीं लगा पाई है।

कुछ दिन पूर्व दर्रीघाट इलेक्ट्रॉनिक दुकान में हुई थी चोरी

मस्तूरी थाना क्षेत्र के ही दर्रीघाट में मुख्य मार्ग पर संचालित सरस्वती इंटरप्राइजेश दुकान में दो दिन पहले ही रात में अज्ञात चोरों ने पीछे के रास्ते दरवाजे का ताला तोड़कर 70 हजार रुपए से अधिक की चोरी को अंजाम दिया था

चोर खुलेआम दे रहे चुनौती… पुलिस बनी मूक दर्शक

मस्तूरी क्षेत्र में अब तक कई छोटी बड़ी चोरी की वारदातें हो चुकी है, जिनमें ज्यादातर मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी नही हो पाई है, बावजूद इसके क्षेत्र में पुलिस की मौजूदगी को चोर लगातार घटनाओं को अंजाम देकर चुनौती दे रहे है।

error: Content is protected !!
Letest
ढाबे में शराब पिलाने की सुविधा देना पड़ा महंगा... संचालक सहित छह लोगों पर आबकारी एक्ट की कार्रवाई अवैध खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई.. 8 वाहन जब्त...बालाजी कोयला डिपो सील, मल्हार:- केसीसी लोन की राशि में सेंधमारी, किसान के खाते से 1.75 लाख रुपये गायब...अज्ञात के खिलाफ माम... तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प... बुजुर्ग महिला की 1.90 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोपी को राहत नहीं...एफआईआर के बाद से चल रहा फरार, माम... बिलासपुर:- यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों का खुलासा... अंतराज्यीय महिला चोर गिरोह की चार महिलाए... अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर महिला संगठन की पदाधिकारियों से मारपीट.. सरपंच पति समेत कई पर मामला ...