मस्तूरी

मस्तुरी: रंजिशवश रास्ता रोककर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला…आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज

उदय सिंह

मस्तूरी – थाना क्षेत्र अंतर्गत क्लीन कोल इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिट कंपनी गतौरा में सुपरवाइजर का काम करने वाले प्रार्थी जितेंद्र बघेल पर कंपनी के ही पूर्व कर्मचारी ने रंजिश रखते हुए रास्ते मे कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला कर दिया है, जिससे प्रार्थी को गंभीर चोट लगी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी जितेंद्र अपने साथियों के साथ 25 अगस्त की रात 8:30 बजे गतौरा से कंपनी काम पर आ रहे थे तभी रास्ते मे रेल्वे ओवर ब्रीज गतौरा के पास पहूंचा था जहां सूरेश पाल निवासी ढेका ब्रीज के उपर अपनी मोटर सायकल खड़ी कर वही पर खड़ा था जैसे ही वह लोग ब्रीज पहूंचे उसी दौरान सुरेश पाल के द्वारा तुम मुझे कंपनी के डीजल चोरी का आरोप लगवाकर काम से निकलवाये हो कहकर अपने पास रखे लोहे के कुल्हाड़ी से हत्या करने के नियत से हमला कर दिया, जिससे उसके कंधे पर गंभीर चोट लगी है, साथ गए साथियों ने बीच बचाव कर प्रार्थी को घायल अवस्था मे हॉस्पिटल पहुँचाया जहाँ उपचार के बाद उन्होंने इसकी शिकायत दर्ज कराई है। मामले में पुलिस ने सुरेश पाल के खिलाफ धारा 109-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
मस्तूरी:- मनरेगा कार्य के दौरान गिरी आकाशीय बिजली...पेड़ के नीचे खड़े पिता - पुत्री आये चपेट में शराब पीने से रोका तो भड़क उठा आरोपी… बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग की डंडे से हमला कर हत्या, पेट्रोल-डीजल के बढ़े दामों से मचा हड़कंप...पंपों पर लंबी कतारें… कई जगह ड्राई हुए पेट्रोल पंप, लोग प... पुरानी रंजिश में जानलेवा हमला, बिल्हा पुलिस ने 2 नाबालिग सहित 4 आरोपियों को दबोचा पीएम आवास योजना में बड़ा खेल... मजदूरी राशि हितग्राहियों तक पहुंचने से पहले गायब, भटचौरा में फूटा ग्... बिलासपुर में फर्जी चेकिंग के नाम पर ठगी, युवक से डेढ़ लाख के सोने के जेवर लेकर आरोपी फरार जमीन विवाद में खूनी खेल... पिता-पुत्र ने पूरे परिवार को उतारा मौत के घाट, जांजगीर-चांपा में चौहरे हत... पचपेड़ी: अनियंत्रित हार्वेस्टर ने बाइक सवारों को रौंदा...एक की मौत, दूसरा जिंदगी से लड़ रहा जंग बिलासपुर:- फर्जी पुलिस बनकर ट्रक चालक से लूट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार...कब्जे से 1 कार और नगद बरा... छत्तीसगढ़ में फैल रहा नशे का नेटवर्क... पंजाब से लाई गई हेरोइन जब्त, न्यायधानी में पुलिस ने 5 तस्करो...