बिलासपुर

बिलासपुर:- तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार युवको को मारी टक्कर…. एक की मौत, दूसरा सिम्स में भर्ती

उदय सिंह

बिलासपुर – शनिवार को दोपहर लगभग 12 बजे सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत तहसील कार्यालय के पास परसदा में एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। अज्ञात तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को जबरदस्त टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चला रहे युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान उड़ेला निवासी धनेश ध्रुव पिता दानी राम उम्र 25 वर्ष के रूप में हुई है, जो थाना हिर्री क्षेत्र का रहने वाला था। वहीं, घायल युवक विजय पोरते पिता भागवत उम्र 24 वर्ष निवासी सरसेनी है। स्थानीय लोगों की मदद से घायल को तुरंत सिम्स अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसा इतना भीषण था कि बाइक सवार सड़क पर दूर जा गिरे और मौके पर ही एक युवक की मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद अज्ञात पिकअप वाहन चालक मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही सकरी पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। पुलिस ने मृतक का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है तथा अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी गई है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...