बिलासपुर

कोरोना का संक्रमण बन रहा जानलेवा, लगातार मौतों की घटना से बढ़ रही चिंता….आज फिर 5 संक्रमितों ने तोड़ा दम

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – जिले में कोरोना संक्रमितों के मौत की गति तेजी से बढ़ रही है। इसी कड़ी में शनिवार को जिले के पांच संक्रमित मरीजो ने अपनी जान गवाई है। शहर के कोविड अस्पताल में 38 वर्षीय महिला और 61 वर्षीय पुरुष की जान गई है। मधुबन रोड दयालबंद निवासी 38 वर्षीय महिला को 10 सितंबर को सिम्स से कोविड अस्पताल रेफर किया गया था। जहां इलाज के दौरान शनिवार को उनसे दम तोड़ दिया। अस्पताल के डाॅक्टरों ने बताया कि महिला की हालत ज्यादा खराब थी। उसके पूरे शरीर में सूजन के कारण उसका वजन 130 किलो हो गया था। वहीं नर्मदा नगर में रहने वाले 61 वर्षीय बुजुर्ग को शुक्रवार को भर्ती किया था जहां शनिवार को सुबह 4 बजे उनकी मौत हो गई। इसके साथ घुरु अमेरी निवासी 49 वर्षीय पुरुष को सिम्स में भर्ती कराया गया था जहां शनिवार को उनकी मौत हो गई। वहीं चिंगराजपारा में रहने वाले 72 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है। उन्हें 10 सितंबर को सिम्स में भर्ती कराया था। शुक्रवार को उनकी मौत हो गई। वहीं शनिवार को ट्रू नेट मशीन से कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इधर इसके अलावा होम आइसोलेशन में एक 75 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हुई है। शांति अपार्टमेंट टिकरापारा में रहने वाले 75 वर्षीय बुजुर्ग ने शनिवार को सुबह दम तोड़ दिया। इसके अलावा जांजगीर निवासी 57 वर्षीय एक और कोरोना पॉजिटिव की मौत हुई है। तो सिम्स में एक संदेही की भी मौत हुई है। सीपत चौक सरकंडा में रहने वाले 68 वर्षीय बुजुर्ग को 10 सितंबर को सिम्स में भर्ती कराया गया था। जहां एंटीजन किट से कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं आरटीपीसीआर जांच के लिए सैंपल भेजा गया है। रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। शनिवार को हुए पांच मौतो को मिलाकर जिले में अब मरने वालों की संख्या 81 हो गई है।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,