बिलासपुर

आईपीएल मैच में खिला रहा था सट्टा… पुलिस ने दबिश देकर सट्टा पट्टी सहित नगदी को किया जब्त, छत्तीसगढ़ जुआ एक्ट के तहत हुई कार्रवाई

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – आईपीएल मैच में सट्टा खिलाने वाले एक आरोपी को तोरवा पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार तोरवा पुलिस को सूचना मिली की देवरीखुर्द सतबहिनिया मंदिर के पास ऑनलाइन सट्टा खेले जाने की सूचना मिली। जिसपर एसीसीयू और तोरवा पुलिस की सयुक्त टीम ने देवरीखुर्द में रहने वाला आरोपी कन्हैया लाल पंजवानी के यहां दबिश दी। जहा आरोपी देवरीखुर्द में ही पंजाब विरुद्ध राजस्थान आईपीएल मैच में मोबाईल के माध्यम से ऑनलाईन जुआ खिला रहा था। जिसे पुलिस ने आरोपी को रंगेहाथ पकड़ा। वही आरोपी के कब्जे से 01 नग वीवो मोबाईल और नगदी रकम 3000 रूपये जप्त किया गया है। वही आरोपी के विरूद्ध 7 छत्तीसगढ़ जुआ ( प्रतिषेध) अधिनियम 2022 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफतार कर न्यायालय में पेश किया गया है। उक्त प्रकरण की संपूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी उत्तम कुमार साहू एससीयू प्रभारी धर्मेन्द्र वैष्णव , सउनि भरतलाल राठौर (तोरवा ) प्रआर. देवमुन पुहुप, आरक्षक निखिल यादव, सरफराज खान की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
बिजली दरों में बढ़ोतरी के विरोध में कांग्रेस ने तिफरा बिजली कार्यालय का किया घेराव... मुख्यमंत्री के... पत्नी के मायके जाने से आहत पिता ने दो मासूम बच्चों के साथ उठाया खौफनाक कदम... घर में मिले तीन शव, रास्ता पूछने के बहाने रुके, फिर युवक से की मारपीट और मोबाइल की लूट… सरकंडा में बाइक सवार बदमाशों का ... कबाड़ी गोदाम में बंधक बनाकर मारपीट और 2.70 लाख की वसूली का आरोप.. सिरगिट्टी पुलिस ने छह लोगों पर दर्... पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में 27 अधिकारियों के तबादले, बदले गए कई सीईओ, सनत महादेव संभालेंगे मस... मस्तूरी : बात करने से मना करने पर सनकी युवक ने महिला पर चाकू से किया हमला...घायल महिला की शिकायत पर ... बिलासपुर में करोड़ों की जमीन धोखाधड़ी… बिना भुगतान किए करा लिया नामांतरण, कलेक्टर जनदर्शन में पहुंची... न्यायधानी में फिर एक हत्या...चरित्र शंका में पति बना हैवान...पत्नी का गला काटकर उतारा मौत के घाट, मरम्मत के लिए खड़े ट्रक को चोरों ने बनाया निशाना, चार टायर डिस्क समेत पार,जांच में जुटी हिर्री पुलि... मल्हार पुलिस का एक्शन: अवैध शराब बिक्री करते आरोपी को दबोचा, 93 नग देशी प्लेन शराब बरामद