मस्तूरी

नशाख़ोरी का विरोध करने पर असामाजिक तत्वों ने महिलाओं को किया लहूलुहान…मस्तूरी क्षेत्र के लावर की घटना

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले पुलिस प्रशासन द्वारा निजात अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत नशे के खिलाफ़ सभी स्तरों पर कार्रवाई की जा रही है इसी का असर है गांव गांव में लोग जागरूक हो रहे है और नशाख़ोरी का विरोध कर रहे है, इसी क्रम में मस्तूरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लावर में छत्तीसगढ़ महिला सभा द्वारा भी गांव में नशाख़ोरी का विरोध कर जागरूकता फैलाई जा रही है, जिनके सदस्य बिंदिया केंवट और अन्य महिलाएं बीती शाम गांव में घूम घूमकर जागरूकता फैला रही थी, तभी गांव के ही छोटू उर्फ अरविंद केंवट, अमित केंवट आये और तुम लोग ये क्या कर रहे हो, इससे तुम लोग कुछ नही कर सकते कहते हुए गाली गलौच करने लगे, जब महिलाओं ने विरोध किया तो अरविंद और अमित ने ईंट और हाथ पैर से मारपीट करने लगे, जिससे पीड़िता बिंदिया केंवट को चोटें आई है, जिन्हें उपचार के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। मामले में पीड़िता ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है, जहाँ पुलिस ने आरोपी अरविंद और अमित के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

नशाख़ोरी के खिलाफ सभी को करना होगा विरोध…

मामले में यह स्पष्ट है कि केवल महिलाओं ने नशाख़ोरी का विरोध किया तो उनके साथ इस तरह की घटना हुई कही सभी ग्रामीण महिलाओं के साथ जुड़ कर नशाख़ोरी का विरोध करे तो कोई भी असामाजिक तत्व इस तरह की हरकत करने की हिम्मत नही जुटा सकता, लोगों को यह समझना होगा कि नशाख़ोरी से उस व्यक्ति के साथ ही उसके परिवार और समाज पर क्या और कितना बुरा प्रभाव पड़ रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- राह चलते युवक को लिफ्ट देना पड़ा महंगा... कॉलेज जा रहे छात्र से मारपीट कर बाइक, मोबाइल और... रतनपुर :- घर में सो रही 9 साल की मासूम पर काल बनकर टूटा करैत, डसने से थम गई सांसे, चीख-पुकार के बीच ... बिलासपुर:- होटल के बंद कमरे में युवक का शव मिलने से सनसनी.. मोबाइल में मिला आखिरी संदेश पहले दोस्ती, फिर ब्लैकमेलिंग... अश्लील वीडियो के दम पर 10 लाख उगाही की कोशिश, एक युवती ने दूसरी युवत... जिस पर था भरोसा, वही निकला चोर! 70 लाख समेटकर फरार रसोइया और साथी नागपुर से गिरफ्तार। पति की गला घोंटकर कर हत्या...शराब, मुआवजे की रकम और घरेलू कलह का खौफनाक अंत, पत्नी ने दो नाबालिगों स... बिलासपुर:- रेपिडो चालक से चाकू की नोक पर 13 हजार की लूट.. आरोपी राहुल गोस्वामी गिरफ्तार मस्तूरी:- नौकरी दिलाने के नाम पर प्रताड़ना...युवक की आत्महत्या मामले में मामा-मामी गिरफ्तार फर्जी बिल विवाद पर टेंट हाउस संचालक का पलटवार: "67 हजार का ही बिल दिया, आरोप पूरी तरह झूठे", निष्पक्... मस्तूरी: नौकरी दिलाने के नाम पर रकम लेकर प्रताड़ित किया, युवक ने दी जान.. मामा-मामी पर आत्महत्या के ...