जांजगीर चाँपा

ताश खेलने से मना करना ग्रामीण को पड़ा भारी…आरोपियों ने मिलकर उतारा मौत के घाट, कुल्हाड़ी, रॉड, डंडा से कर दिया ताबड़तोड़ हमला

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले के बलौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम उसलापुर में जब एक ग्रामीण ने सार्वजनिक स्थान में ताश खेल रहे कुछ लोगों को मना किया तो आरोपियों ने तू कौन होता है मना करने वाला कहकर उसपर कुल्हाड़ी, लाठी डंडे से हमला कर लहू लुहान कर दिया, गंभीर हालत में ईलाज के दौरान ग्रामीण ने दम तोड़ दिया है, वही जांच में जुटी पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार 13.07.2023 को आरोपी दाऊवा उर्फ पुरुषोत्तम दास महंत, हेमंत दास महंत, रूबल दास महंत सभी निवासी उसलापुर बलौदा एवं उसके 01 अन्य साथियों के साथ मिलकर आम जगह पर सभी ताश खेल रहे थे तभी मृतक शंकर दास उम्र 37 साल द्वारा आरोपिगणों को ताश खेलने से मना किया तो, तु कौन होता है मना करने वालें कहकर आरोपियों द्वारा एक राय होकर शंकर दास को टंगिया, राड, डण्डा से हत्या करने की नियत से प्राण घातक हमला कर दिया जिससे मृतक को सिर, हाथ, पैर में गंभीर चोट लगी थी, जिसको इलाज के लिए परिजनों के द्वारा सिम्स अस्पताल बिलासपुर में भर्ती किये थे। दिनांक 15.07.2023 को इलाज के दौरान शंकर दास की मृत्यु हो गई। जिसे जांच में लिया गया पीएम रिपोर्ट में डाक्टर द्वारा मृतक के सिर में गंभीर चोट पहुचने से मृत्यु होना लेख किये जाने तथा कथन गवाहों के आधार पर आरोपी दाऊवा उर्फ पुरुषोत्तम दास महंत, हेमंत दास महंत, रूबल दास महंत सभी निवासी उसलापुर बलौदा एवं उसके 01 अन्य साथियों के साथ मिलकर घटना को अंजाम देना पायें जाने से आरोपियों के विरूद्ध अपराध क्रमांक 305 / 2023 धारा 302, 120 बी 201, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण के आरोपी दाऊवा उर्फ पुरूषोत्तम दास महंत, हेमंत दास महंत, रूबल दास महंत सभी को हिरासत में लेकर घटना के संबंध में पूछताछ करने पर जुर्म स्वीकार किये जाने पर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।उपरोक्त कार्यवाही में उपनिरी मनोहर सिन्हा थाना प्रभारी, सउनि कौशल सिदार, प्रतिमा राठौर, प्रआर प्रीतम कंवर, गजाधर पाटनवार, श्यामभुषण राठौर, संतोष रात्रे, अमन राजपूत, जितेन्द्र कुर्रे का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म...