जांजगीर चाँपा

होटल के कमरे में मिली युवक की 2 दिन पुरानी लाश….जांच में जुटी पुलिस, मौत का कारण है अज्ञात

रमेश राजपूत

जांजगीर चांपा – जिले के लिंक रोड स्थित मयंक होटल के कमरा नंबर 109 में एक युवक अभिजीत उम्र 35 साल जोकि पुणे का रहने वाला है। जिसका शव कमरे के अंदर बेड में पड़ा मिला है। होटल संचालक ने पुलिस को सूचना दी मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वही फॉरेंसिक की टीम भी बुलाई गई थी। युवक की मौत कैसे हुई है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पता चल पाएगा। एएसपी अनिल सोनी ने बताया की, मृतक युवक अभिजीत बोतत्रे उम्र 35 साल जोकि जांजगीर के मयंक होटल में 24 अगस्त की दोपहर 2.30 बजे रूम किराए में लिया और कमरे में चला गया था। होटल में काम करने वाले वेटर ने कमरे में पानी लाकर दिया। जिसके बाद से कमरे से 2 दिनों तक किसी प्रकार की हलचल या खाने का ऑर्डर नही मिला तो 26 अगस्त की शाम जाकर बात करने की कोशिश की गई मगर कमरे के अंदर से कोई जवाब नही मिला।

जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई,मौके पर पुलिस पहुंची और मास्टर चाबी से दरवाजा खोला गया। जिसके बाद मौत होने की जानकारी मिली। वही फॉरेंसिक टीम को बुलाया गया। और जांच पड़ताल की गई, मृतक अभिजीत के पास से कुछ गोलियां बरामद किया गया है जिसमे बीपी शुगर और अन्य दवाइयां थी। मृतक के मुंह से खून भी निकला हुआ था। सॉर्ट पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का कारण पता चल पाएगा।मृतक युवक के मौसा जिला अस्पताल पहुंचे हुए हैं जिन्होंने बताया की वह 23 अगस्त को जांजगीर में गोयल एंटरप्राइजेस से बकाया पेमेंट लेने और व्यापार के संबंध में जांजगीर आया हुआ था।

error: Content is protected !!
Letest
घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म...