कोरिया छत्तीसगढ़

चोरी की मोटरसाइकिल में नशीले इंजेक्शन की तस्करी…दो शातिर आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

कोरिया – पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए निजात अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने समस्त थाना प्रभारियों को नारकोटिक्स के विरुद्ध कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। जिसके तारतम्य में थाना मनेंद्रगढ़ टीम को मुखबिर सूचना मिली की दो व्यक्ति बजाज सिटी 100 मोटरसाइकिल में पेंड्रा मरवाही की ओर से मनेंद्रगढ़ आने वाले है जो नशीला इंजेक्शन रखे हुए हैं। उक्त मुखबिर की सूचना पर पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह  के निर्देशन पर विधिवत साक्षियों को लेकर फॉरेस्ट बैरियर में घेराबंदी कर संदेही सीटी 100 मोटरसाइकिल में सवार दो व्यक्तियों को रोका गया।

पूछताछ करने पर उन्होंने अपना नाम सूरज कुमार पिता भरत कुमार उम्र 26 वर्ष निवासी  इमली गोलाई डोमनापारा थाना मनेंद्रगढ़ जिला कोरिया एवं दीपक बंजारे पिता पिता कृष्ण बंजारे उम्र 27 वर्ष निवासी मिनी बस्ती जरहाभाटा थाना सिविल लाइन जिला बिलासपुर बताया। जिनके पास से एक लाल रंग थैला मिला, थैले के अंदर एक सफेद रंग की पॉलिथीन के अंदर नशीला इंजेक्शन रखा मिला जिसे विधिवत बरामदगी कर गिनती करने पर 50 नग एविल इंजेक्शन प्रत्येक में 10ml,50 नग ब्यूप्रेनारफिन (rexogeesic) प्रत्येक में 2 ml मिला एवं मौके पर औषधि निरीक्षक आलोक मिंज के द्वारा बरामद किए गए इंजेक्शनो को स्वापक औषधि और मन: प्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 की धारा 22 सी वाणिज्यिक मात्रा से संबंधित होना लेख करने पर एवं आरोपियों द्वारा उक्त नशीले इंजेक्शन के संबंध में कोई दस्तावेज प्रस्तुत नही करने तथा आरोपी सूरज द्वारा वाहन के संबंध में बताया गया कि उक्त वाहन का कोई दस्तावेज नहीं है मैंने इसे भैयाथान क्षेत्र से चोरी किया था। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश मुआवजा मामला: लिपिक संघ ने पुलिस पर लगाए नियमों की अनदेखी के आरोप….डीजीपी और सुप्रीम कोर्ट क... VIDEO बिलासपुर: शराब दुकान परिसर में दिनदहाड़े ऑटो चालक की हत्या… खून से लथपथ मिली लाश, पुलिस जुटी ज... सिरगिट्टी में निर्माणाधीन कॉम्प्लेक्स का 20 फीट गहरा गड्ढा बना जानलेवा….सुरक्षा मानकों की अनदेखी पर ... 15 मिनट के लिए मांगी बाइक, 6 महीने बाद भी नहीं लौटाई, युवक के खिलाफ FIR तिफरा ओवरब्रिज के नीचे एजेंट को धक्का देकर झपटमारी...बाइक सवार दो अज्ञात आरोपीयो ने दिया घटना को अंज... बारिश के दौरान घर में घुसा करैत, बाहर निकालने की कोशिश में क्लर्क हुआ सर्पदंश का शिकार...गंभीर हालत ... दोनों नासिका मार्ग जन्म से बंद, एक सप्ताह वेंटिलेटर पर रहा नवजात; श्री शिशु भवन हॉस्पिटल की टीम ने ज... शादी डॉट कॉम पर कुंवारा बनकर फंसाया, फिर किया दैहिक शोषण और नौकरी के नाम पर ऐंठे लाखों, पत्नी संग आर... शराब पार्टी में मामूली विवाद बना मौत का कारण, रॉड और कांक्रीट से युवक की बेरहमी से हत्या; 12 फीट गहर... कोटा क्षेत्र में रोटरी ई-क्लब की पहल, 1500 मच्छरदानियां और 500 क्लोरीन बोतलें बांटीं, मलेरिया-डेंगू ...