जांजगीर चाँपा

रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 36 लाख की धोखाधड़ी…. 3 पीड़ितों ने थाने पहुँचकर दर्ज कराई शिकायत,

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 3 पीड़ितों से 36 लाख रुपए की ठगी का मामला प्रकाश में आया है, जिसमें पुलिस ने शिकायत के आधार पर 3 आरोपियों की गिरफ्तारी भी कर ली है मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी रमेश कुमार मन्नेवार उम्र 38 साल निवासी बालपुर ने थाना चाम्पा में 25.08.2023 को शिकायत की थी कि आरोपी विधान बैरागी, पुरुषोत्तम पटेल, भजन पटेल, वर्षा रानी शर्मा एवं उसके 01 अन्य साथी द्वारा प्रार्थी रमेश कुमार, रूपेश कुमार दोनो निवासी बालपुर एवं अजित कुमार साहू निवासी महुदा को रेलवे विभाग में नौकरी लगाने के नाम से रमेश तथा रूपेश से 22 लाख और अजित कुमार साहू से 14 लाख रूपए ठगी कर धोखाधड़ी कियें है लेकिन आज तक नौकरी नही लगा है, पैसा वापस मांगने पर नहीं दिया जा रहा है कि जिस पर आरोपियों के विरूद्ध थाना चाम्पा में धारा 420, 467, 468, 471, 120 बी, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान आरोपी विधान बैरागी, पुरूषोत्तम पटेल, भजन पटेल, वर्षा रानी शर्मा को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर अपना-अपना जुर्म स्वीकार किये जाने से विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक मनीष सिंह परिहार थाना प्रभारी, उप निरीक्षक भागवत डहरिया, सउनि रामप्रसाद बघेल एवं थाना स्टॉफ का साराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म...