रायगढ़

पुरानी रंजिश में युवक की रॉड, डंडे से मारपीट कर बेरहमी से हत्या…1 महिला सहित 3 आरोपी गिरफ्तार

रमेश राजपूत

रायगढ़ – जिले की खरसिया पुलिस ने 09 मई को ग्राम भेलवाडीह में युवक दीपक पटेल की मारपीट कर हत्या करने वाले तीन आरोपी संतोष पटैल, अजय पटैल और संतोष की पत्नी रामेश्वरी पटैल को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश कर जेल भेजा गया है । ग़ौरतलब है कि आरोपियों द्वारा पुरानी रंजीश को लेकर 09.05.2024 की रात दीपक पटेल को लोहे के रॉड, बांस के डण्डा और लात मुक्कों से मारपीट कर चोट पहुंचाये थे । मारपीट में गंभीर चोट आये दीपक को डायल 112 द्वारा नजदीकी अस्पताल खरसिया लाकर भर्ती किया गया था। प्राथमिक उपचार के बाद डाक्टर द्वारा दीपक पटेल को रिफर करने पर उसके परिवार वाले खरसिया से अपेक्स अस्पताल रायगढ़ में ले जाकर भर्ती किये थे जहां उपचार दौरान 10.05.2024 की सुबह 03.00 बजे दीपक की मौत हो गई । घटना के संबंध में मृतक दीपक के चचेरे भाई नागेन्द्र पटेल निवासी ग्राम सिंघनसरा थाना सक्ती की रिपोर्ट पर थाना खरसिया में आरोपियों पर धारा 302, 294, 323, 34 आईपीसी का अपराध कायम कर तत्काल पुलिस टीम द्वारा आरोपी संतोष पटैल पिता मनोहर पटैल उम्र 46 वर्ष निवासी भेलवाडीह थाना खरसिया, अजय पटैल पिता गोविंद राम पटैल उम्र 36 साल निवासी छोटे मुड़पार थाना खरसिया, रामेश्वरी पटैल पति संतोष पटैल उम्र 30 वर्ष भेलवाडीह थाना खरसिया को हिरासत में लिया गया । आरोपियों ने अपना जुर्म स्वीकार किया है जिनसे घटना में प्रयुक्त लोहे के रॉड, बांस का डंडा जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा निर्देशन एवं एसडीओपी खरसिया प्रभात कुमार पटेल के मार्गदर्शन पर हत्या के अपराध में त्वरित कार्रवाई में थाना प्रभारी खरसिया प्रशिक्षु आईपीएस आकाश श्रीश्रीमाल, उप निरीक्षक ऐनु कुमार देवांगन, सउनि राजेश दर्शन, लक्ष्मी नारायण राठौर, आरक्षक विशोप सिंह, सत्य नारायण, अशोक कंवर की अहम भूमिका रही है ।

error: Content is protected !!
Letest
तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न... रतनपुर:- हरेली की रात नशे में घर से निकला 20 वर्षीय जगदीश, सुबह बावली में तैरती मिली लाश पीएम सूर्य घर योजना के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी, सोलर पैनल नहीं लगाने पर तीन के खिलाफ FIR