कोटा

कोटा:- बाइक पर घुमाने का झांसा देकर 10 साल की नाबालिग से दुष्कर्म, पीड़िता की आपबीती सुन पुलिस ने लिया एक्शन…. ड्रोन कैमरे से आरोपी को किया ट्रेस,

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले के कोटा थाना अंतर्गत बेलगहना चौकी पुलिस ने 10 वर्षीय नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को घटना के महज कुछ ही घंटों के भीतर गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस को घने जंगलों में ड्रोन कैमरे की मदद लेनी पड़ी। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, घटना 23 मई 2026 की शाम की है। सक्तीबहरा बेलगहना निवासी आरोपी रंजीत यादव उर्फ दउआ उम्र 20 वर्ष पीड़ित नाबालिग बच्ची को मोटरसाइकिल पर घुमाने का झांसा देकर अपने साथ ले गया। आरोपी ने सुनसान खेत में ले जाकर बालिका के साथ जबरन अनाचार किया और अगली सुबह उसे घर छोड़कर फरार हो गया। रातभर तलाश के बाद जब परिजन लौटे, तो पीड़िता ने आपबीती सुनाई।

शिकायत के बाद पुलिस की त्वरित कार्रवाई

परिजनों की लिखित शिकायत पर कोटा थाने में आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 और पाक्सो एक्ट की धारा 04, 06 के तहत मामला दर्ज किया गया। मामला बेलगहना चौकी क्षेत्र का होने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, एएसपी ग्रामीण मधुलिका सिंह और एसडीओपी नुपुर उपाध्याय के निर्देशन में पुलिस ने तत्काल विवेचना शुरू की।

जंगल में भागा आरोपी, ड्रोन से हुई घेराबंदी

पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए जब आरोपी को दबोचने का प्रयास किया, तो वह पुलिस को चकमा देकर पास के घने और विस्तृत जंगलों की ओर भाग निकला। जंगल बड़ा होने के कारण आरोपी को ढूंढने में आ रही दिक्कतों को देखते हुए पुलिस ने आधुनिक तकनीक का सहारा लिया। ड्रोन कैमरे की मदद से आरोपी की सटीक लोकेशन ट्रैक की गई, जिसके बाद पुलिस टीम ने चारों तरफ से घेराबंदी कर आरोपी रंजीत यादव को धर दबोचा। पुलिस ने अपराध में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल भी जब्त कर ली है और 25 मई 2026 को आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर लिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
जज से मारपीट मामला: सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्या लाइन अटैच, नरेश चौहान को मिली कमान, पढ़ाई के लिए डांट पड़ी तो 13 वर्षीय छात्रा ने उठाया आत्मघाती कदम...सिम्स में उपचार के दौरान मौत, रतनपुर में सनसनीखेज मामला! तालाब किनारे झाड़ियों में मिली अज्ञात युवक की सड़ी-गली लाश, हत्या या हादस... दाधापारा रेलवे फाटक के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, सड़क किनारे मिला शव सेक्टर-डी शराब भट्ठी के पास से कार गायब...चोरी की घटना ने खड़े किए कई सवाल, जिले में अवैध कबाड़ कारो... पैतृक जमीन पर कब्जे की कोशिश!...तिफरा में जमीन विवाद ने पकड़ा तूल, रामा वर्ल्ड के भागीदार संजय अग्रव... बिलासपुर:- तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक को पीछे से मारी टक्कर... जेसीबी ऑपरेटर मामा की मौत, भांजा गंभीर... कोटा:- पहले शादी का झांसा, फिर दुष्कर्म और 5 लाख की ठगी! पुलिस ने फरार आरोपी को दबोचा मल्हार के विकास का खुलेगा रास्ता! 50 फीट चौड़ी सड़क बनाने प्रशासन ने मांगा नागरिकों का सहयोग.. प्रशा... एसईसीएल संपदा कैंपस में महिला से चेन स्नैचिंग....रास्ता पूछने के बहाने आया स्कूटी सवार, दो तोले की स...