जांजगीर चाँपा

देशी शराब पीने से एक महिला और पुरुष की हुई मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप…. पुलिस जुटी जांच में, पीएम रिपोर्ट में होगा खुलासा

रमेश राजपूत

जांजगीर चांपा – जिले के नवागढ़ थाना क्षेत्र के ग्राम अमोदा में देशी शराब पीने से एक महिला ललिता सूर्यवंशी उम्र 46 साल और पुरुष किरण प्रधान उम्र 33 साल की मौत हुई है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद मौत का खुलासा होगा। देशी शराब को गांव के एक व्यक्ति के पास से खरीदा गया है। मामला नवागढ़ थाना क्षेत्र की है।मिली जानकारी अनुसार मृतक किरण के साला शिव शंकर ने बताया की किरण प्रधान अपनी पत्नी और 3 बच्चो के साथ राखी त्योहार मनाने ग्राम हनुमंता से ग्राम अमोदा आए हुए थे। मृतक किरण जोकि रोजी मजदूरी का काम करता है। 31 अगस्त की शाम करीबन 7 बजे वह पड़ोसी ललिता सूर्यवंशी के घर गया हुआ था जिसके बाद शराब पीने की बात हुई और ललिता सूर्यवंशी ने अपने भतीजे को लेने के लिए भेजा था। जिसके बाद वह गांव के एक व्यक्ति से देशी शराब लेकर आया,जिसका ढक्कन पहले से ही खुला होने की बात सामने आई है।

जिसके बाद दोनो घर में ही करीबन 7.30 बजे शराब पीने लगे। शराब को पीने के बाद दोनो जमीन पर ही गिर पड़े, जिसे देख कर दोनो को उपचार के लिए जिला अस्पताल जांजगीर लाया गया जहाँ डॉक्टर ने दोनो को मृत घोषित किया है। आज शुक्रवार को दोनो के शव का पोस्टमार्टम कराया गया और शव को परिजनों को सौंप दिया गया है। एएसपी अनिल सोनी ने कहा कि सूचना मिली की एक महिला और एक पुरुष की मौत हुई है। फिलहाल दोनों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है अभी शॉर्ट पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण का पता चला पाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है। दोनो मृतकों के शव को डॉक्टरों की टीम और वीडियो ग्राफी के साथ पीएम कराया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म...