मस्तूरी

खेल महोत्सव का हुआ आगाज…ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं, प्रोत्साहन और मार्गदर्शन जरूरी

उदय सिंह

मस्तूरी – संकुल केंद्र लिमतरा के अंतर्गत दो दिवसीय खेल महोत्सव का आयोजन किया गया। द्वितीय दिवस पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि की आसंदी से कार्यक्रम को संबोधित करते सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी शिवराम टंडन ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं, जरुरत है उन्हें तराशने की। उन्होंने कहा कि खेल से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। विशिष्टअतिथि के रूप मे उपस्थित विकास खंड स्त्रोत समन्वयक भागवत साहू ने कहा कि खेल से शरीर स्वस्थ रहता है और स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का वास होता है। विशिष्टअतिथि संकुल प्राचार्य पी. भट्टाचार्य ने कहा कि खेल से बच्चों में अनुशासन व नेतृत्व क्षमता का विकास होता है।

संकुल समन्वयक दर्रीघाट सूरज क्षत्रिय ने बच्चों का उत्साहवर्धन किया।खेल के प्रथम दिवस कार्यक्रम में ग्राम पंचायत कर्रा के सरपंच प्रतिनिधि बंशीधर वर्मा ने फीता काटकर खेल का शुभारम्भ किया। खेल महोत्सव के संचालन का कार्य शैक्षिक समन्वयक लिमतरा अरुण जायसवाल ने किया। खेल महोत्सव को सफल बनाने में प्रधान पाठक कृष्ण कुमार पटेल, ममता देवांगन, ओम प्रकाश पटेल, किशोर शर्मा, रश्मि छाबड़ा,

मोतिचन्द मरकाम शिक्षकों में विशेसर कुम्भकार, अश्वनी लहरे, अर्जुन सूर्या, सतीश तम्बोली, कृष्ण साहू, राकेश साहू, दीपक साहू, रामेन्द्र देवांगन, विजय साहू,नवीन शर्मा, शिव कैवर्त, कातिका ध्रुव, लक्ष्मी राठौर एवं प्रतिभा तिवारी आदि शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा। आभार प्रदर्शन प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला कर्रा सरोज आर्मो ने किया।

error: Content is protected !!
Letest
घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म...