बेलतरा

सड़क सुरक्षा: नेशनल हाइवे में 24×7 मवेशियो को पकड़ने वाली टीम तैनात NHAI ने बोर्ड लगाकर जारी किया हेल्पलाइन नंबर

उमलेश जायसवाल

बेलतरा – एनएचएआई 130 बिलासपुर के अंतर्गत कार्यरत कंपनी द्वारा सड़क कि सुरक्षा का पुरा ध्यान रखा जा रहा है । एनएचएआई के निर्देशानुसार कंपनी द्वारा बिलासपुर से बगदेवा तक एनएच 130 मे कई स्थानों पर नियंत्रण के उद्देश्य के लिए 24×7 मवेशियों को पकड़ने वाली टीम तैनात की गई है । जो मावेशियों को राजमार्ग से हटाने का कार्य करती है । कंपनी द्वारा मवेशी सूचना सम्बन्धी सड़क पर साइन बोर्ड भी लगाए गये है । इसके अलावा घायल या मृत मवेशी तो सुचना के लिए हेल्पलाइन टोल फ्री नंबर 1033 की भी सुविधा रखी गई है । वही इस रोड पर रूट पेट्रोलिंग टीम और कैमरा द्वारा भी सतत नज़र रखी जा रही है ।

एनएचएआई बिलासपुर से बगदेवा 130 के किनारे के ग्राम प्रमुखों, सरपंचों से मवेशियों को एनएचऐआई से दूर रखने के इस अभियान में सहयोग की मांग की गई है । जिससे मवेशियों के साथ ही राजमार्ग पर चलने वाले राहगीर भी सुरक्षित रहे और सड़क दुर्घटनाओं में भी कमी आये ।भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण आरओ, पीडी और अडानी ग्रुप के निर्देश पर बिलासपुर से लिम्हा टोल के मध्य चिन्हित स्थानों पर दुर्घटना नियंत्रण उद्देश्य के लिए सड़को पर बैठे मवेशियों को पकड़ने वालों को तैनात किया गया है।एनएचएआई द्वारा दुर्घटना निवारक उपायों के साथ-साथ पशु पालकों चेतवानी दी की उन्हें पालतू मवेशी को खुला सड़क पर नही छोड़े, अधिकांश दुर्घटना सड़को पर मवेशियों के बैठने से होती है इस पर ध्यान देना चाहिए कि उनकी मवेशी राजमार्गों में प्रवेश न करें, एनएचएआई के द्वारा दुर्घटना जनन क्षेत्र पर गायों की दुर्घटना रोकने एवं सड़कों से हटाने के लिए कर्मचारी तैनात किए गए हैं

यदि कोई गाय घायल हो या दुर्घटना में मृत्यु हो जाए तो 1033 एनएचएआई – हेल्प लाइन पर भी सूचित करें। वहीं हमारी रूट पेट्रोलिंग टीम भी प्राथमिकता के आधार पर स्थितियों पर नजर रख रही है ।साथ ही यदि सड़को कर मवेशी पाए जाती है तो ग्राम पंचायत के प्रतिनिधि या प्रशासन से विशेष हस्तक्षेप मवेशी पलको पर कार्यवाही की जाएगी, एनएचएआई द्वारा राष्ट्रीय सड़क पर पड़ने वाले ग्रामों में प्रतिनिधियों एवम स्थानीय प्रशासन के माध्यम से मवेशियों को सड़को की ओर नही छोड़ने की चेतवानी दी जा रही है यदि इस दौरान राजमार्गों में सड़क पर मवेशी पाए जाते है तो दुर्घटनाओं से बचने के लिए स्थायी रूप से गौशालाओं या गोथमों में छोड़ा जाएगा जिसके जवाबदार गौ पलक स्वयं होंगे।

बन रहे सड़क दुर्घटना का कारण

इन मवेशियों के कारण सड़क दुर्घटना होती रहती हैं। कई बार रात के अंधेरे में सड़क पर मवेशी नजर नहीं आते हैं और वाहन चालक इनसे टकराकर दुर्घटनाग्रस्त हो जाते हैं। इसकी वजह से कई लोगों की जान भी जा चुकी है।

error: Content is protected !!
Letest
बकरा-बकरी चोरी से लेकर 9 लाख की ठगी तक... रतनपुर पुलिस के शिकंजे में गिरोह, स्कॉर्पियो बनी दोनों वार... सीपत:- राखड़ डेम में करंट से मजदूर की हुई थी मौत...ठेका कंपनी के दो अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या क... खेत तैयार कराने के नाम पर बुजुर्ग रिटायर्ड शिक्षक से 9 लाख की ठगी...बाइक, जेसीबी और स्कॉर्पियो सवारो... भारत माला रोड पर दर्दनाक हादसा....मॉर्निंग वॉक पर निकले तीन दोस्तों को अज्ञात वाहन ने कुचला, मौके पर... कोटा:- रेत से भरे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने ली 13 वर्षीय अभय की जान, नाबालिग चालक पर उठे सवाल, सीआईएसएफ उपनिरीक्षक के सूने मकान में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख नकदी समेत 3.67 लाख का मा... मरवाही लूट-मर्डर कांड के आरोपियों ने कबूली खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स चोरी, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जे... बिलासपुर:- शेयर बाजार में मोटे मुनाफे का झांसा देकर बिलासपुर के व्यापारी से 14.67 लाख की ठगी, अपराध ... पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल...मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर मस्तूरी:-हाईटेंशन लाइन की चपेट में आया ग्रामीण....लापरवाही ने ली जान, शेड बनाने के दौरान लोहे की पाई...