तखतपुर

खेत में मिली अज्ञात युवक की दो से तीन दिन पुरानी लाश…हत्या की आशंका, पुलिस जुटी जांच में

टेकचंद कारड़ा

तखतपुर – थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बीजा के एक खेत मे अज्ञात युवक की लाश मिली है, जो 2 से 3 दिन पुरानी लग रही है, मृतक की शिनाख्त न होने से फ़िलहाल पुलिस शव को पीएम के लिए भेज पहचान की कार्रवाई में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों ने आज सुबह बीजा के एक खेत मे औंधे मुंह पड़ी युवक की लाश देखी, जिसकी सूचना सरपंच ने पुलिस को दी, मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है,

मृतक के पास पहचान के लिए कोई सामान नही मिले है, केवल एक मोबाइल मिला है जो बंद था और पानी मे डूबा हुआ था। मृतक की उम्र 30 से 35 वर्ष के बीच है, जिसे देख कर अंदाजा लगाया जा रहा है कि हत्या कर शव को यहाँ फेंका गया है, फ़िलहाल पुलिस शिनाख्ती की कार्रवाई में जुटी है और आस पास पूछताछ कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
आधी रात घर में घुसा चोर, जागा मकान मालिक तो रॉड से किया हमला, खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती! सिम्स अस्पताल से उपचार के दौरान घर भागा युवक, सुबह बिगड़ी तबीयत तो फिर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों ने क... शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल...