छत्तीसगढ़बिलासपुर

सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मचारियों को दी गई विदाई कमिश्नर ने की कार्यों की सराहना

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री खान ने कार्य के दौरान हुए अनुभव को सभी के बीच साझा किया और राजस्व के कर्मचारियों को कम्प्यूटर ज्ञान देने की कमिश्नर श्री पाण्डेय से मांग की

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

निगम टाऊन हाल में बुधवार को कार्यक्रम आयोजित सेवानिवृत्त हुए अधिकारी व कर्मचारियों को विदाई दी गई। इस दौरान निगम कमिश्नर प्रभाकर पाण्डेय ने अधिकारियों व कर्मचारियों के कार्यों की सराहना की।
नगर निगम में अपने कार्यकाल पूर्ण कर 30 अप्रैल को संपदा अधिकारी पूर्णिमा श्रीवास्तव, सहायक राजस्व अधिकारी शेर मो. खान, समयपाल गिरीश सिंह, समयपाल एस व्ही रामाराव, सहा. पंप चालक तुलसी सिंह, कुली मिलापा बाई व भृत्या लक्ष्मीन ठाकुर सेवानिवृत्त हुए। सेवानिवृत्त अधिकारियों व कर्मचारियों को बुधवार को टाऊन हाल में एक कार्यक्रम आयोजित कर विदाई दी गई। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कमिश्नर ने कहा कि सेवाकाल पूर्ण करने के बाद रिटायर्ड होना एक परम्परा है। सभी के सेवाकाल में यह दिन आएगा। इस दौरान उन्होंने कहा कि मेरी पदस्थापना हुए 3 माह ही हुआ है। इतने कम समय में मैं निगम के सभी कर्मचारियों से जुड़ने का प्रयास करता रहा। इस मौके पर उन्होंने सेवानिवृत्त संपदा अधिकारी श्रीमती श्रीवास्तव और सहायक राजस्व अधिकारी शेर मोहम्मद खान के कार्यों की प्रशंसा की और सभी कर्मचारियों को इनके कार्यों से प्रेरणा लेने की बात कही। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री खान ने कार्य के दौरान हुए अनुभव को सभी के बीच साझा किया और राजस्व के कर्मचारियों को कम्प्यूटर ज्ञान देने की कमिश्नर श्री पाण्डेय से मांग की।

error: Content is protected !!
Letest
शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो बेकाबू हुआ युवक, मजदूर पर धारदार हथियार से हमला, कलाई-कोहनी और पीठ पर आ... फेसबुक लिंक से आया SBI YONO ऐप... डाउनलोड करने की कोशिश में उड़ गए 6 लाख, पुलिस की सतर्कता और समझाइश... छत्तीसगढ़ में कैंसर उपचार को मिली नई मजबूती, रायपुर में एक ही छत के नीचे जांच से उन्नत इलाज तक सुविध... देवरी-चिचोली पिकनिक स्पॉट में फिर बड़ा हादसा... चौकसे कॉलेज के 3 छात्र हसदेव नदी में बहे, 1 की मिली ... सिम्स में दवा वितरण में अव्यवस्था से उपजा विवाद…आक्रोशित युवक ने किया हंगामा, वीडियो हो रहा वायरल, VIDEO कोटा :- बाघ के हमले से दवनपुर में दहशत,घमेला से भिड़ा ग्रामीण…खेत में खाद छिड़कते समय अचानक झप... सिम्स के 19 पीजी पाठ्यक्रमों के नवीनीकरण को मिली अस्थायी मंजूरी...एमडी-एमएस की 91 सीटों पर प्रवेश की... सिम्स की पार्किंग में पेट्रोल चोरी करते पकड़े गए दो किशोर... गार्डों की सतर्कता से खुला मामला, सीपत:- नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार: घर में छिपा रखे थे 20 लाख के नशीले कैप्सूल-टैबलेट, पि... बिलासपुर में अवैध उत्खनन और परिवहन पर खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई: 11 वाहन और 1 चैन माउंटेन मशीन जब्...