मल्हार

मल्हार नवोदय विद्यालय में युवा संसद प्रतियोगिता का हुआ आयोजन….स्पीकर, प्राइमिनिस्टर, मिनिस्टर बनकर बैठे छात्र

हरिशंकर पांडेय

मल्हार – जवाहर नवोदय विद्यालय मल्हार में दो दिवसीय 25 वां युवा संसद प्रतियोगिता का शुभारम्भ सोमवार को हुआ। इस मौके पर मुख्य अतिथि के रूप में मस्तूरी विधायक डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी उपस्थित थे।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ विधायक ने दीप प्रज्जवलित कर किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जवाहर नवोदय विद्यालय मल्हार के प्राचार्य मनोज श्रीवास्तव ने प्रजातंत्र इस युवा पीढ़ी की महत्ता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के दौरान मस्तूरी विधायक डॉ कृष्णमूर्ति बांधी ने कहा कि युवा संसद से छात्र छात्राओं में राजनीतिक समझ आती है और उनके व्यक्तित्व का विकास होता है ऐसे कार्यक्रम नवोदय के अतिरिक्त अन्य हाई स्कूल और कॉलेज में भी किया जाना चाहिए।

उन्होंने कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए नवोदय विद्यालय स्टाफ को बधाई दी। कार्यक्रम में विजय अंचल मंडल अध्यक्ष मस्तूरी सहित बड़ी संख्या में विद्यालय स्टाफ शामिल रहे। 25वां युवा संसद प्रतियोगिता में विद्यालय के छात्र छात्राओं ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया। छात्र छात्राएं युवा संसद में स्पीकर अभिजीत भुयान, प्रधानमंत्री के रूप में मधुस्मिता बेहरा, विपक्ष के नेता के रूप में जीना जुबलीकर,

शिक्षा मंत्री के रूप में प्रत्यूष बेहरा सहीत कई मंत्री का किरदार निभाते हुए अपने अपने प्राफरमेंस दिये। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्राचार्य सहित सहायक आयुक्त लेखराज मीणा भोपाल क्षेत्रीय कार्यालय, प्राचार्य मनोज श्रीवास्तव एलपी नामदेव संतोष कुमार पांडा सहित सभी विद्यालय स्टाफ का योगदान सराहनी रहा है

error: Content is protected !!
Letest
भटचौरा में हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता दिवस...सरपंच चंद्रकली पटेल ने किया ध्वजारोहण, कोनी बायपास पर लूट का खेल खत्म, चाकू की नोक पर वारदात करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, 3 नाबालिग भी हिर... तिरंगे की शान और देशभक्ति के जज्बे से गूंजा एनटीपीसी सीपत, 100 फीट ऊंचे राष्ट्रध्वज का लोकार्पण गमछे से चेहरा ढककर घर में घुसा बदमाश, बुजुर्ग महिला से चांदी के जेवर और नकदी की लूट मोपका बायपास में चाकू दिखाकर जीजीयू के असिस्टेंट प्रोफेसर और दोस्त से मोबाइल और नगदी की लूट गरिमामय माहौल में मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह...केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्... बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न...