बिलासपुर

नशे में तालाब में डूबकर 2 युवकों की हुई मौत…7 दोस्त पहुँचे थे पार्टी मनाने,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र के खमतराई स्थित अमहा तालाब में शराब पीकर नहाने के लिए उतरे दो युवक डूब गए। युवकों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को इसकी जानकारी दी। साथ ही पुलिस को इसकी सूचना दी गई। पुलिस की मौजूदगी में आसपास के लोगों की मदद से दोनों युवकों के शव को निकाल लिया गया है। दोनों युवकों के शव को मरच्यूरी भेज दिया गया है। सोमवार को दोनों का पीएम कराया गया। सरकंडा थाना प्रभारी प्रदीप आर्य ने बताया कि रविवार की शाम बंधवापारा निवासी हिमांशु चंहादे 21वर्ष अपने दोस्त देवरीखुर्द में रहने वाले शिवम मानिकपुरी 21वर्ष और पांच अन्य युवकों के साथ खमतराई स्थित अमहा तालाब के पास घुमने के लिए गए थे।

युवकों ने वहीं पर बैठकर शराब पी। शराब पीने के बाद एक युवक बाइक पर बैठकर तालाब का चक्कर लगा रहा था। तभी बाइक अनियंत्रित होने से युवक तालाब में गिर गया। युवक किसी तरह तालाब से निकला। इसके बाद युवकों ने फिर से शराब पी। शराब पीने के बाद युवक तालाब में नहाने लगे। तभी तीन युवक तालाब में गिर गए। एक युवक को साथियों ने किसी तरह निकाल लिया। वहीं, हिमांशु और शिवम गहराई में चले गए।

error: Content is protected !!
Letest
तालाब के पास मिले मगरमच्छ के छह नवजात...रेस्क्यू कर खुटाघाट बांध में छोड़ा गया छत्तीसगढ़ में 16 जून से ही खुलेंगे स्कूल... नया शैक्षणिक सत्र होगा शुरू VIDEO:- व्यापार विहार में दिनदहाड़े बड़ी वारदात…झांसा देकर 3 लाख रुपये से भरा बैग लेकर फरार हुए बाइक... पत्रकार सुरक्षा कानून के पालन की मांग...आईजी, कलेक्टर को सौंपा गया ज्ञापन, एफआईआर मामले में हो निष्प... बुजुर्ग महिला की 1.90 करोड़ की जमीन हड़पने के आरोपी को राहत नहीं...एफआईआर के बाद से चल रहा फरार, माम... बिलासपुर:- यात्री ट्रेनों में चोरी की वारदातों का खुलासा... अंतराज्यीय महिला चोर गिरोह की चार महिलाए... अवैध रेत उत्खनन का विरोध करने पर महिला संगठन की पदाधिकारियों से मारपीट.. सरपंच पति समेत कई पर मामला ... जीपीएम: अंतर्राज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़...6 आरोपी गिरफ्तार, 38 तोला सोना,1.5 किलो चांदी और स्कार्... कोटा: चरित्र शंका में युवक की पत्थर से कुचलकर हुई थी हत्या... चार आरोपी गिरफ्तार, बिलासपुर: सिरगिट्टी पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर आरोप, दो मासूम बच्चियों से दुष्कर्म मामले में लाप...