सक्ती

खाना नही बनाने के विवाद में पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट….कुल्हाड़ी से वार कर की हत्या, आरोपी पति गिरफ्तार

रमेश राजपूत

सक्ति – जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम छोटे रवेली में आज सुबह एक महिला की लाश उसके घर में खून से लथपथ मिली थी, मामले की सूचना मिलते ही मालखरौदा थाना प्रभारी टीम सहित मौके पर पहुँचे और जांच में जुट गए, जहाँ पता चला कि मृतिका मंतोषी संवरा पिता भागीरथी सांवरा उम्र 38 वर्ष के शरीर पर किसी धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई है,

शव को कब्जे में लेकर पुलिस ने पीएम के लिए भेज दिया। जिसके बाद अपनी जांच में जुट गई। इस दौरान पता चला कि मृतिका मंतोषि आरोपी मनबोध चौहान पिता मिश्रीलाल चौहान उम्र 33 वर्ष निवासी छोटे रवेली के साथ करीब 3 साल से रहती थी, मनबोध चौहान उसे पत्नी बनाकर रखा था, पुलिस ने तत्काल संदेही को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने बताया कि बीती रात खाना बनाने की बात को लेकर विवाद हुआ था,

जिस पर गुस्से में आकर उसने लाठी से पत्नी की पिटाई की थी और कुल्हाड़ी से हमला कर दिया था, जिससे उसकी मौत हो गई थी। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:-मासूम की नींद बनी आखिरी नींद! बिस्तर पर सो रही 9 साल की बच्ची को सांप ने डसा, इलाज से पहले ... पानी की बोतल से शुरू हुआ विवाद... कैची दिखाकर लूटपाट, दो आरोपी गिरफ्तार 49.70 लाख की जमीन ठगी का खुलासा: बैंक में बंधक जमीन को बताया भारमुक्त, सौदा कर दूसरे को कर दी रजिस्ट... VIDEO:- मस्तूरी - गतौरा हत्याकांड… बिदर त्यौहार के दौरान हुए खूनी बवाल में 1 नाबालिग सहित 14 आरोपी ग... सीसीटीवी में कैद हुई लोहे की प्लेट चोरी, लालखदान ओवरब्रिज के नीचे दुकान को बनाया निशाना मोबाइल हैक कर 1.16 लाख की साइबर ठगी...एफआईआर के लिए भटक रहा पीड़ित, सिविल लाइन थाने में शिकायत के बा... सड़क पर राहगीरों से मोबाईल की झपटमारी...दो अलग-अलग वारदातों से हड़कंप सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त,