मल्हार

शिक्षक दिवस पर सम्मानित किए गए गुरुजन….स्कूलों में बच्चों ने अपने अपने तरीकों से किया अभिवादन

हरिशंकर पांडेय

मल्हार – मंगलवार को शिक्षक दिवस के मौके पर शासकीय मिडिल स्कूल केवटपारा में बच्चो ने शिक्षकों को तिलक लगा व माला पहनाकर सम्मानित किया। विद्यार्थियों में इस विशेष दिवस को लेकर उत्साह देखा गया सभी शिक्षकों के सम्मान में उन्होंने सभी को गुलाब फूल व अन्य सामग्रियां भेंट कर आशीर्वाद लिया व जीवन पर्यंत शिक्षकों का सम्मान करने संकल्प लिए।

कार्यक्रम में सबसे पहले सर्वपल्ली डॉ राधाकृष्णन के छायाचित्र में दीप प्रज्वलित करने के बाद गुलाल व पुष्प अर्पित कर उनके जीवन पर संक्षिप्त रूप से प्रकाश डाला। इस अवसर पर प्रधान पाठक जगदीश साहू, प्राथमिक शाला के प्रधानपाठक भूपेंद्र सिंह बनाफर, गीता पांडेय, मुरलीमोहन यादव, सुयोग प्रताप सिंह, काजल पटेल, जयप्रकाश पाटले, रितेश मधुकर, नरेश विश्वकर्मा, संगीता सोनवानी, आलिशा एक्का, चित्रकान्ता सिंह चंदेल सहित स्टाफ के सभी उपस्थित थे। वही शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बुढ़ीखार में बच्चों ने शिक्षक दिवस को एक त्यौहार स्वरूप देकर के बड़े धूमधाम आदर- भाव के साथ सभी शिक्षकों से आशीर्वाद प्राप्त किया। बच्चों का सत्कार देखकर सभी अभिभुत हो गये।

प्रभारी प्राचार्य के आर रजक ने कहा कि आज का कार्यक्रम सचमुच में दिल को छू लेने वाला कार्यक्रम है। हम कितनों चाह ले तो भी बच्चों को ऐसा कार्यक्रम लौटा नहीं सकते, बच्चों को आशीष वचन देते हुए उन्होंने कहा कि हमें पूरा विश्वास है कि हमारे बच्चें सतत अग्रसर होंगे और कामयाबी को प्राप्त करेंगे, ईश्वर से कामना है की हमारे बच्चे अपने कर्तव्य पथ पर आगे बढ़कर अपनी सफलता को प्राप्त करें। इस अवसर पर सभी संस्था के शिक्षक व्याख्याता एवं शासकीय शिक्षा महाविद्यालय पचपेड़ी से आए बीएड के प्रशिक्षार्थियों ने भी कहा कि इस तरह के कार्यक्रम की हम कल्पना भी नहीं किए थे। शायद ही ऐसा भव्य शिक्षक सम्मान होता हो। कार्यक्रम में सतनाम सिंह, फणीश्वर, चित्रलेखा साहू, करिश्मा सहित सभी ने कार्यक्रम को सराहा बच्चों शुभाशीष दिया।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म... बिलासपुर:- 3 साल की मासूम को चाकू के दम पर ले जाने की कोशिश, बचाने पहुंची दादी की हत्या! गांव में सन... फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप,