दुर्ग

सड़क हादसा:- पुल से नीचे गिरी पिकअप….4 लोगों की डूबकर हुई मौत

भुवनेश्वर बंजारे

दुर्ग – पुलगांव बाईपास स्थित शिवनाथ नदी में डूबने से 4 लोगो की मौत हो गई है। बताया जा रहा है कि अनियंत्रित पिकअप के नदी में गिरने से उसमे बैठे महिला-पुरुष और दो बच्चे की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार रात एक बजे के करीब एक पिकअप वाहन राजनांदगांव से दुर्ग की तरफ आ रहा था। उसमें करीब चार लोग सवार थे। सभी किसी ढाबे से खाना खाकर लौट रहे थे। अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ा और वो नदी में जा गिरा।

SDRF की टीम ने सुबह करीब 8 बजे ही पिकअप को खोज निकाला था। ट्रैक्टर के जरिए खींचने से बार-बार रस्सी टूट जा रही थी। इससे पिकअप फिर पानी में चली गई। घंटों मशक्कत के बाद क्रेन के जरिए वाहन को बाहर निकाला गया।पुलिस ने चारों शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने चालक की पहचान बोरसी क्षेत्र के सतरौद गांव के रहने वाले ललित साहू (40) के रूप में की है। गाड़ी में एक महिला और दो बच्चों के शव भी मिले हैं। जिनकी पहचान नहीं हो पाई है। ललित के पिता के मुताबिक उसकी पत्नी और दो बच्चे उसके घर पर हैं। बहरहाल इस पूरे मामले में स्थानीय पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी खड़ी गाड़ियों में आग लगाकर फैलाता था दहशत...गजनी उर्फ पेचकस गिरफ्तार मस्तूरी थाने में खाकी पर गंभीर आरोप: शिकायत दर्ज कराने पहुंचे प्रार्थी से मारपीट, कार्रवाई का डर दिख... बिलासपुर में लूट का बढ़ता खौफ: अब ड्यूटी पर निकले ट्रेन मैनेजर को रोककर मोबाइल-नकदी की लूट बिलासपुर: गांजा पीने की शिकायत से बौखलाया युवक.. ज्वेलर्स दुकान में घुसकर गार्ड पर चापड़ से हमला, सि... सकरी क्षेत्र में फिर खूनी वारदात: पर्व के बीच युवक के सीने में चाकू से ताबड़तोड़ वार, सिम्स पहुंचते ... सीपत: नहर रोड पर ठेका श्रमिक को घेरकर मांगे शराब के पैसे..नही देने पर किया चाकू से हमला, 2 नाबालिग स... शराब के लिए पैसे नहीं दिए तो पुलिस आरक्षक को सड़क पर गिराकर पीटा...बाइक में की तोड़फोड़, चार आरोपी ग...