जांजगीर चाँपा

जहरीली शराब से 3 की मौत का मामला…पत्नी और प्रेमी ने मिलकर रची थी साज़िश, पति और 2 अन्य की हुई थी मौत

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले के अकलतरा थाना अतंर्गत परसाही बाना में 4 सितंबर को सुबह जहरीली शराब पीने से 2 सगे भाई सहित 3 की मौत हो गई थी, मामले में घटना की जांच में जुटी पुलिस को बड़ी सफलता मिली है, पुलिस ने मामले में मृतक संत कुमार सांडे की पत्नी जयंती सांडे और उसके प्रेमी प्रेम सागर रत्नाकर को गिरफ्तार किया है। जिन्होंने साजिश के तहत शराब में जहर मिलाकर इस हत्या को अंजाम दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार आरोपी जयंती साण्डे निवासी परसाही बाना का प्रेम संबंध ग्राम ठड़गाबहरा निवासी प्रेम सागर रत्नाकर के साथ था जिसकी जानकारी मृतक संतकुमार साण्डे को होने से आरोपियों से आये दिन गाली गलौच, मारपीट करता था जिस कारण से आरोपी जयंती साण्डे और प्रेमसागर दोनो मिलकर पति को जान समेत मार देगें कहकर आपस में बात करते थे,

दिनांक 04.09.2023 को सुबह 08.00 बजे मृतक संजय साण्डे, संत कुमार साण्डे एवं जितेन्द्र सोनकर मछली मार कर तीनो संजय कुमार साण्डे के घर आयें संजय साण्डे तथा जितेन्द्र सोनकर अपने-अपने घर चले गये जयंती साण्डे अपने पति संत कुमार साण्डे को अपने घर में पहले से जहर मिलाकर रखें देशी शराब को अपने पति को पीने के लिए दे दिया इसी बीच संजय साण्डे, जितेन्द्र सोनकर आ गये तो संत कुमार सांडे देशी शराब को लेकर अपने घर के पीछे गया तथा तीनो आपस में शराब को पियें, शराब को पीने के बाद तीनो पानी-पानी लाओ कहकर छटपटाने लगे तबियत अधिक खराब होने से उपचार हेतु सीएचसी अस्पताल अकलतरा ले गये जहां डाक्टरों द्वारा संत कुमार खाण्डे एवं संजय कुमार साण्डे को मृत घोषित कर दिया तथा जितेन्द्र सोनकर को बेहतर इलाज हेतु बिलासपुर रिफर किये थे जहां इलाज के दौरान जितेन्द्र सोनकर का भी मृत्यु हो गया।

जिस पर थाना अकलतरा में मर्ग कायम कर जांच में लिया गया।मर्ग जांच के दौरान शवों का विधिवत पंचनामा कार्यवाही तथा डाक्टरों की टीम के द्वारा पोस्ट मार्टम कराया गया। एफएसएल के अधिकारी के द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण किया गया। मर्ग जांच के दौरान परिजनों, गवाहों के कथन, तकनिकी साक्ष्य शार्ट पोस्ट मार्टम रिपोर्ट के आधार पर मर्ग जांच पर आरोपी जयंती साण्डे उम्र 44 साल निवासी परसाहीबाना थाना अकलतरा, प्रेमसागर रत्नाकर उम्र 47 साल निवासी ठड़गाबहरा थाना बलौदा के विरुद्ध धारा 302, 328, 304, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना दौरान मृतक संत कुमार साण्डे की पत्नी को पूछताछ करने पर बतायी कि अपने पति की प्रताड़ना से तंग आकर उसको जान से मारने की नियत से अपने प्रेमी प्रेमसागर रत्नाकर के साथ मिलकर देशी शराब में जहर मिलाई थी,

और जहरीली शराब को अपने पति को पीने के लिए दी थी। जहरीली शराब को पीने से संतकुमार साण्डे, संजय कुमार साण्डे, जितेन्द्र सोनकर का मृत्यु हो गया। प्रकरण आरोपी जयंती और प्रेमसागर रत्नाकर को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है। उपरोक्त कार्यवाही में निरीक्षक सत्यकला रामटेके, सउनि अरुण सिंह, बी पी खाण्डेकर सियाराम यादव, आर प्रदीप दुबे, राघवेन्द्र घृतलहरे, विवेक सिंह एवं सायबर सेल जाजीगर का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में फैल रहा नशे का नेटवर्क... पंजाब से लाई गई हेरोइन जब्त, न्यायधानी में पुलिस ने 5 तस्करो... शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला..पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, घुटनों पर आया आदतन ... जांजगीर-चांपा: गुंडागर्दी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई... दो आदतन बदमाश एक साल के लिए जिला बदर चाकूबाज अपराधियों पर बिलासपुर पुलिस का एक्शन... जिलेभर में ताबड़तोड़ धरपकड़, असामाजिक तत्वों पर कसा ... 12 लाख के विवाद में युवक का किडनैप...घर में घुसकर युवक को उठाकर ले गए बदमाश, झारखंड से 3 आरोपी दबोचे... जनदर्शन में उमड़े जिले के फरियादी... समस्या, शिकायत और मांगो को लेकर सौपा आवेदन, कलेक्टर ने निराकरण क... खुटाघाट नहर में मिली बुजुर्ग की लाश...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच, पिकनिक में खूनी विवाद...युवक ने चाकू से किया हमला, चेहरे पर कई वार.. घायल युवक सिम्स में भर्ती, निकाय और पंचायत उपचुनाव का बिगुल... आज से नामांकन शुरू, 1 जून को होगा मतदान ऐतिहासिक मल्हार की दुर्दशा...विकास कागजों में, जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर... गड्ढों, गंदगी और अव...