जांजगीर चाँपा

अवैध खनिज परिवहन पर हुई छापेमारी…21 वाहनों पर की गई कार्रवाई

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा– शहर से लगे ग्रामीण क्षेत्रों में धड़ल्ले से हो रहे खनिज के दोहन पर अंकुश लगाने बुधवार को छापेमारी कार्यवाही की गई। जिला पुलिस और खनिज विभाग की टीम कि संयुक्त रूप से कि गई इस कार्यवाही में 21 वाहनों के खिलाफ़ कार्यवाही की गई है। मिली जानकारी के अनुसार लंबे समय से जांजगीर-चांपा जिले से लगे जांजगीर, चांपा, बलौदा, अकलतरा, पामगढ़, बिर्रा में अवैध रेत और गिट्टी के परिवहन की सूचना खनिज विभाग को मिल रही थी उसको लेकर बुधवार को पुलिस विभाग और खनिज विभाग की संयुक्त टीम मैदान में उतरी जहां उन्होंने नदी के किनारे बसे क्षेत्र में दबिश दी जहां से 7 हाईवा, एक ट्रेलर, 13 ट्रेक्टर सहित कुल 21 वाहनों को अवैध खनिज रेती/ गिट्टी परिवहन करते पाया गया। जिनपर छ.ग. गौड़ खनिज नियम 2015 के नियम 71 (5) तथा खान एवं खनिज विकास एवं विनियमन, 1957 की धारा 21 (5) के तहत खनिज विभाग द्वारा कार्यवाही की गई है। उक्त कार्यवाही मे यदुमणी सिदार SDOP चॉपा, निरीक्षक अशोक द्विवेदी, उपनिरी सागर पाठक, सउनि सुनिल टैगोर, फुलेश्वर सिदार, प्रआर संतोष यादव, आलोक शर्मा, महिला आर जयंती लहरे, सरोजनी कटकवार एवं खनिज विभाग से उत्तम खुंटे खनिज निरीक्षक एवं उड़नदस्ता टीम का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार