सक्ती

नाले में नहाने गए 2 लोगों की डूबकर हुई मौत..तलाश के बाद दूसरे दिन मिली लाश,

रमेश राजपूत

सक्ती – जिले के मालखरौदा थाना क्षेत्र अंतर्गत कनाईडीह बगान नाला में नहाने गए 2 लोगों की डूबकर मौत हो गई है, जिनके शव को काफी तलाश के बाद आज सुबह बरामद कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार की दोपहर करीब 2:00 बजे चंद्रा क्रेशर उद्योग, नगझर में काम करने वाले पांच लोग कनाईडीह बागान नाला में नहाने के लिए गए थे । इस दौरान दो व्यक्ति तबरेज आलम उम्र 20 वर्ष निवासी सुलेमान नगर, जिला गोदापुर, बिहार और मो. महताब उम्र 27 वर्ष, निवासी मरवान, जिला मुज्जफरपुर (बिहार) नहाने के दौरान नाले के पानी के बहाव में बह गए थे। जिसकी सूचना थाना मालखरौदा में दिया गया। थाना प्रभारी मालखरौदा के द्वारा तत्काल घटना की सूचना जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एम.आर. आहिरे तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गायत्री सिंह को दी गई, दोनो अधिकारियो के द्वारा थाना प्रभारी राजेश चंद्रवंशी को उचित निर्देश दिया गया,

जिस पर थाना प्रभारी मालखरौदा अपने दल – बल के साथ घटना स्थल पर पहुंचे, एवं नगर सेना के गोताखोर टीम भी मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य मे जुट गई । मामले की गंभीरता को देखते हुए अति.पुलिस अधीक्षक गायत्री सिंह भी मौके पर पहुंची थी, देर रात तक दोनो व्यक्तियों को नाला में गोताखोरों के द्वारा ढूंढा गया लेकिन वह नही मिले । आज पुनः थाना मालखरौदा और नगर सेना के गोताखोर सुबह से पानी में बहे दोनो युवकों की तलाश में लगे थे, जिन्हें सुबह करीब 08:00 बजे पहले व्यक्ति को नवापारा के पास तथा करीब 10:30 बजे दूसरे व्यक्ति को खर्री के पास नाले में मृत हालत में बरामद किया गया । दोनो शव को पंचनामा एवम पोस्टमॉर्टम के बाद उनके परिजनों को सौंपा गया है ।

error: Content is protected !!
Letest
उधारी में सामान देने से किया इनकार तो भड़का युवक, महिला को डंडे से पीटा; सिम्स में चल रहा इलाज मस्तूरी: गतौरा अटल बाजार में मजदूर पर लाठी-डंडों से हमला, हाथ टूटा, दो आरोपियों ने दिया घटना को अंजा... मां डिडनेश्वरी के दरबार में उमड़ा आस्था का सैलाब, 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने किए दर्शन शराब के लिए 200 रुपये नहीं दिए तो चाकू से किया हमला, तारबाहर क्षेत्र में फिर हुई चाकूबाजी, दिन में सूने मकानों को बनाते थे निशाना, चोरी के पैसों से खरीदी 10 लाख की क्रेटा कार और बुलेट! 10 चोर... शादी का विज्ञापन, नर्स बनने का नाटक और लाखों की ठगी! जमीन बेचकर भी नहीं मिला जीवनसाथी, गिरोह की 4 मह... सीपत में दिनदहाड़े चोरी: पार्किंग में खड़े ट्रेलर के दो टायर डिस्क समेत कर रहे थे पार, ऑटो सहित चढ़े ... कटरा जंगल में सजा था जुए का फड़, पुलिस की दबिश में 9 जुआरी गिरफ्तार, 11 बाइक, ब्रेजा कार और 47,500 र... डीजे पर नाचने से मना किया तो CAF आरक्षक पर हमला... तीन युवकों ने कांटेदार डंडे और पत्थर से पीटा, मल्हार स्कूल में छात्राओं से दुर्व्यवहार के आरोप सिद्ध, फिर भी सिर्फ तबादला! डीईओ की कार्रवाई घेरे म...