जांजगीर चाँपा

कट्टा अड़ाकर मुंशी से की गई 6 लाख 60 हजार के लूट मामले में हुआ खुलासा….मुंशी ने साथियों के साथ रची थी साजिश

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – बुधवार को अकलतरा थाना क्षेत्र स्थित स्थित एक राइस मिलर के ट्रेडिंग दुकान में 2 हेलमेट लगाकर पहुँचे अज्ञात लुटेरों ने कट्टा अड़ाकर मुंशी से 6 लाख 60 हजार की लूट को अंजाम दिया था, जिन्होंने मिर्च पाउडर का छिड़काव भी किया था। मामले में मुंशी राखी राम कश्यप ने इसकी रिपोर्ट अकलतरा थाने में दर्ज कराई थी। वही पुलिस भी इस बड़े वारदात के बाद चौकन्नी हो गई थी और सभी तरह से आरोपियों को पकड़ने में जुट गई थी, इसी बीच आस पास पूछताछ और प्रार्थी के बयान की समीक्षा की गई,

जिसमें पाया गया कि प्रार्थी मुंशी राखी राम कश्यप के बयान बदल रहा है जिससे पुलिस ने ट्रेडिंग कंपनी के मालिक से पूछताछ की तब मुंशी पर संदेह हुआ जिसे कब्जे में लेकर जब पुलिस ने अपने तरीक़े से पूछताछ की तो वह टूट गया और इस घटना को अंजाम देना कबूल किया, जिसने बताया कि लुटेरे उसके साथी थे, जिन्होंने लूट की रकम में से 2 लाख 60 हजार रुपए लिए और बाकी 4 लाख उसने लिए। पुलिस 4 लाख रुपए को आरोपी मुंशी से बरामद कर लिया है वही फरार दोनों आरोपियों की तलाश की जा रही है। वही आरोपी मुंशी राखी राम कश्यप को रिमांड पर भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल भाजपा में बड़ी कार्रवाई...तौसीफ खान पद से हटाएं गए, आपराधिक मामलों और अनुशासनहीनता का हवाला, सात दिन... तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग...