बेलतरा

सीजीपीएससी में 24 वीं रैंक प्राप्त कर बेलतरा के अभिषेक बने असिस्टेंट डायरेक्टर

उमलेश जायसवाल

बेलतरा – सीजीपीएससी 2022-23 के नतीजे में 24 वीं रैंक व इंटरव्यूव में 100 अंक कुल 889.5 हासिल कर बेलतरा की प्रतिभा को प्रदेश में पहचान दी है। ग्राम पंचायत बेलतरा , विकासखण्ड बिल्हा, तहसील बेलतरा जिला – बिलासपुर (छग)निवासी संजय जायसवाल, आशा देवी जायसवाल के सुपुत्र अभिषेक जायसवाल (अन्नू) का सहायक संचालक आदिम जाति कल्याण विभाग के पद पर चयन हुआ है। बचपन से ही होनहार , मेहनती , लगनशील अभिषेक का प्रशासनिक सेवा का सपना था। जो आज उनकी मेहनत की बदौलत साकार हो गया। अभिषेक ने पहले ही प्रयास में यह अनूठी उपलब्धि हासिल कर ली।अभिषेक ने अपनी इस सफलता का श्रेय अपने माता पिता, गुरुजन एवं खुद की लगन को दिया है ।

अभिषेक जायसवाल का लक्ष्य प्रशासनिक सेवा में आकर लोगों की सेवा करना है अभिषेक जायसवाल अभी वर्तमान में सहायक विकास विस्तार अधिकारी के पद पर कोटा मे पदस्थ रहते हुए सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करते रहें। उनकी कोशिश रहेगी कि शासन जहां भी उन्होंने पोस्टिंग दे समय पर जनता का काम संपादित करते रहेंगें। अभिषेक के पिता संजय जायसवाल ने बताया कि अन्नू पर माता सरस्वती व ग्राम में स्थापित बैयहां पिपर हनुमान जी की विशेष कृपा और जायसवाल समाज के लोगों का आशीर्वाद है जिसकी बदौलत गांव से उनकी प्रतिभा निकलकर उचित पद पर पहुंच गया है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...