बिलासपुर

किसान आत्महत्या का मामला….सूदखोर आरोपी गिरफ्तार, जमीन गिरवी रखकर किसान ने लिए थे पैसे, कर्ज चुकाने के बाद भी आरोपी मांग रहा था और पैसे,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सकरी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भरनी निवासी किसान बृजभान सिंह बिंझवार ने 15 जनवरी को जहर सेवन कर आत्महत्या कर ली थी जिस मामले में मृतक के पास से मिले सुसाइड नोट और परिजनों के बयान के बाद पुलिस ने जांच में पाया कि ग्राम पेंडारी निवासी सूदखोर ज्वाला खांडे द्वारा किसान को ब्याज पर पैसे दिए गए थे जिसकी वसूली के लिए वह लगातार किसान को परेशान कर रहा था जिसकी प्रताड़ना से परेशान होकर ही मृतक बृजभान सिंह बिंझवार ने आत्महत्या की थी,

मामले में पुलिस ने आरोपी सूदखोर ज्वाला खांडे को गिरफ्तार कर लिया है वहीं मामले की जांच की जा रही है गौरतलब है कि मृतक किसान ने अपने सुसाइड नोट में आरोपी का नाम लिखा था और बताया था कि उसके द्वारा पैसे चुकाए जाने के बावजूद आरोपी द्वारा उससे और पैसे वसूल किये जा रहे थे, जिससे वह परेशान है।

error: Content is protected !!
Letest
आधी रात घर में घुसा चोर, जागा मकान मालिक तो रॉड से किया हमला, खून से लथपथ अस्पताल में भर्ती! सिम्स अस्पताल से उपचार के दौरान घर भागा युवक, सुबह बिगड़ी तबीयत तो फिर पहुंचा अस्पताल, डॉक्टरों ने क... शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्परता! छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस पर आकर्षक साज-सज्जा के साथ सजा पुलिस कल्य... जन्मदिन के जश्न में 200 लोगों का हुड़दंग..रोकने पहुंचे न्यायाधीश से मारपीट और धमकी, सरकंडा पुलिस ने ... मुंगेली में टेंट टेंडर का खेल! बिना टेंडर करीबियों को काम देने का मामला.. सालों से कारोबार कर रहे टे... बिलासपुर: पटवारियों की हड़ताल पर प्रशासन का सख्त रुख, 259 को अल्टीमेटम… तत्काल काम पर लौटें, नहीं तो... लोकतंत्र बचाओ पदयात्रा में गरजे केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार... बोले- मतदाता सूची की शुद्धता ल... राष्ट्रीय स्तर पर चमके मस्तूरी के दो होनहार खिलाड़ी... राघव और विराट का दिल्ली में धमाकेदार प्रदर्शन... चक्रवाती तूफान ‘अर्नब’ से फसलें तबाह, नुकसान का आकलन करने खेतों में उतरीं कृषि विभाग और बीमा कंपनी क... लौह पुरुष सरदार पटेल की जयंती पर राष्ट्रीय एकता का संदेश, बिलासपुर में गूंजा ‘राष्ट्र प्रथम’ का संकल...