मल्हार

निजात अभियान:- जारी हैं अवैध शराब का कारोबार करने वालों पर कार्रवाई…मल्हार पुलिस ने 4 आरोपियों से 23 लीटर शराब की जब्त

उदय सिंह

मस्तूरी – निजात अभियान के तहत मल्हार पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ़ कार्यवाही करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके कब्जे से 23 लीटर देशी शराब बरामद किया है। मिली जानकारी के अनुसार मल्हार पुलिस को सूचना मिली कि बकरकुदा निवासी दिलेश सांडिल द्वारा अवैध शराब का व्यापार किया जा रहा है। जिसपर तत्काल मौके पर दबिश देकर आरोपी ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। जिसके कब्जे से पुलिस ने 40 पाव देशी शराब बरामद किया है।

इसी तरह मल्हार पुलिस छापेमारी की कार्यवाही कर रही थी। जिसमे बुटरा भावर निवासी पवन कुमार खांडेकर,यसीरदेव आर्य और शिवकुमार केवट से 90 पाव देशी शराब बरामद किया गया है। मामले में आरोपी के कब्जे एक बाइक भी जब्त की गई है। बताया जा रहा है कि आरोपी देशी शराब को अपने गांव के आसपास के क्षेत्र में खपाने का काम करते हैं जिसकी भनक मल्हार पुलिस को लग गई फिर क्या उनके मंसूबों पर पानी फेरते हुए मल्हार पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

उपरोक्त संपूर्ण कार्यवाही में चौकी प्रभारी मल्हार उप निरीक्षक विष्णु यादव, प्रधान आरक्षक विश्वाश पात्रे, आरक्षक अजय मधुकर, छत्रपाल डहरिया, शैलेंद्र कुर्रे, राजेश भारती, मुरीद बघेल का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म... बिलासपुर:- 3 साल की मासूम को चाकू के दम पर ले जाने की कोशिश, बचाने पहुंची दादी की हत्या! गांव में सन... फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप,