बेलतरा

परेशानी: बिजली खपत बढ़ी, लोड शेडिंग की समस्या, कर्रा पंचायत में प्रतिदिन 4 से 5 घंटे लाइट बंद

उमलेश जायसवाल

बेलतरा: — लगातार कई दिनों से अंचल में वर्षा के अभाव में बिजली खपत बढ़ जाने से ग्राम पंचायत कर्रा में प्रतिदिन 4 से 5 घंटे लाइट बंद के कारण सिंचाई साधन का लाभ किसानों को नहीं मिल पा रहा है। वर्षा नही होने के साथ – साथ ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली कटौती की शुरुआत हो गई है। बेलतरा सब स्टेशन से जुड़े करीब 30 गांवों के लगभग 12 हजार उपभोक्ता और 2 हजार पम्प जाली सब स्टेशन से जुड़े हुए है। जहा सिर्फ कर्रा ग्राम को छोड़कर सभी ग्रामों में सिचाई पावर पम्प के लिए अलग से केबलिंग किया गया है। सिर्फ कर्रा गांव के बस्ती का लाइन और पावर पम्प का लाइन एक ही है चुकी बढ़ती बिजली खपत और लोड शेडिंग की समस्या के चलते पावर पम्प को 4 से 5 घंटे बंद करने का आदेश है, जिसके कारण ग्राम कर्रा में पावर पम्प के साथ साथ बस्ती का भी लाइट बंद करना पड़ता है जिससे ग्रामीणों को अंधेरे में रहना पड़ता है।सबसे बड़ी समस्या लोड शेडिंग की बनी हुई है।

बिजली कंपनी द्वारा बिजली खपत को देखते हुए भार क्षमता बढ़ाने की तैयारी ही नहीं की गई थी। लगातार बारिश नहीं होने के कारण सिंचाई के नाम पर पावर पंप के चालू हो जाने के बाद बिजली की खपत अत्यधिक बढ़ गई है। वहीं लगातार बारिश नहीं होने के कारण गर्मी के चलते पंखा-कूलर व एयर कंडीशन भी घर-घर चल रहे हैं। बिजली कंपनी के कनिष्ठ अभियंता ने बताया कि लोड शेडिंग के साथ ही साथ खपत बढ़ जाने तथा सिंचाई के नाम पर पावर पंप एक साथ चालू हो जाने के कारण बिजली की खपत बढ़ गई है। साथ ही बिजली चोरी रोकने के लिए सभी उपयंत्री को विशेष निर्देश जारी किए गए हैं व जांच करने कहा गया है।ग्राम कर्रा के सरपंच, उप सरपंच सहित सैकड़ो ग्रामीणों ने लिखित शिकायत करते हुए चेतावनी दी है कि यदि 07 दिवस के भीतर बिजली सुधार नही किया गया तो हम आन्दोलन के लिए तैयार है क्योकि समस्या को नहीं सुना जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर...