सीपत

सड़क हादसा :-  तीज पर्व पर बहन को लेकर जा रहे भाई बहन हुए सड़क हादसे का शिकार…सामने से आ रही ट्रेलर ने लिया चपेट में, बहन की हुई मौके पर मौत

उदय सिंह

बिलासपुर – बुधवार को फिर एक सड़क हादसे में एक महिला की मौत हो गई है, जिले के सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाडीह चौक में एक अनियंत्रित ट्रेलर ने स्कूटी मोपेड में जा रहे भाई बहन को अपनी चपेट में ले लिया जिससे मौके पर ही पहियों के नीचे आने की वजह से बहन की मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार सकरी बंधवापारा निवासी दिलहरण साहू अपनी स्कूटी मोपेड क्रमांक सीजी 10 एसी 1537 में अपनी छोटी बहन शशि कुमारी साहू पति समयलाल साहू उम्र 45 वर्ष के साथ सकरी से अपने पुराने घर ग्राम कुली जा रहे थे,

जो सुबह 10:45 बजे सीपत नवाडीह चौक पहुँचे थे, तभी सामने से आ रही ट्रेलर क्रमांक सीजी 10 एच 7523 के चालक ने लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें अपनी चपेट में ले लिया, टक्कर से स्कूटी में पीछे बैठी बहन शशि नीचे गिर गई और ट्रेलर के पहिये के नीचे आ गई जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मामले में पुलिस ने मृतिका के भाई दिलहरण की रिपोर्ट पर ट्रेलर को जब्त कर चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...