पचपेड़ी

अवैध पटाखों के साथ एक आरोपी गिरफ्तार…. पिकअप से 3 लाख से अधिक के पटाखे जब्त, पचपेड़ी पुलिस ने की घेराबंदी

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले की पचपेड़ी थाना पुलिस ने विस्फोटक अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए एक पिकअप चालक को 3 लाख से अधिक के पटाखों के साथ पकड़ा है, जो कुरकुरे मिक्सचर की आड़ में अवैध रूप से पटाखों का परिवहन कर रहा था। मिली जानकारी के अनुसार पचपेड़ी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिला की एक व्यक्ति पीकअप क्रमांक सीजी 22 आर 7864 में कुरकुरे मिकचर के बीच में अवैध रूप से पटाखा भरकर बलौदा बाजार की ओर से ग्राम भटचौरा के रास्ते मल्हार जा रहा है की सूचना पर थाना प्रभारी विवेक कुमार पांडे के मार्ग दर्शन पर पचपेड़ी पुलिस टीम के द्वारा ग्राम पचपेड़ी मानिकचौरी मोड के पास मेन रोड पर पीकअप को घेराबंदी कर रोक कर तलाशी करने पर आरोपी रवि नागवानी के कब्जे से 09 कार्टून के अंदर विभिन्न प्रकार के पटाखे कीमती 332093 रुपये के साथ परिवहन करते हुआ मिला उक्त संबंध में आरोपी को फटाखा रखने के संबंध में दस्तावेज प्रस्तुत करने समय दिया गया किंतु आरोपी द्वारा किसी प्रकार का दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया गया उक्त फटाका को जप्त कर आरोपी के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम की धाराओं के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी विवेक कुमार पाण्डेय, स .उ.नि. शिव कुमार साहू, आरक्षक किशन राय प्रीतम मरावी का विशेष योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...