बिलासपुर

VIDEO: खड़ी ट्रेलर में आगजनी…केबिन में सो रहे ड्राइवर की जलकर हुई मौत, देर रात की घटना

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – चकरभाठा थाना क्षेत्र अंतर्गत दाधापारा स्थित रेलवे कोल साइडिंग में खड़ी एक ट्रेलर में आगजनी का मामला प्रकाश में आया है। जहां ट्रेलर में ड्राइवर के जिंदा जलने से मौत हो गई है। जिसके बाद स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है घटना बीते मंगलवार की रात की है। काम करने के बाद दूसरे ट्रेलर व ट्रकों के चालक अपनी-अपनी गाड़ी खड़ी कर घर चल दिए थे। वहीं एमपी निवासी अखंड प्रताप ट्रेलर के कैबिन में ही सो गया। देर रात उस ट्रेलर में आग लग गई और देखते ही देखते ट्रेलर के सामने का हिस्सा धू-धूकर जलने लगा,

तब किसी को पता नहीं था कि अंदर कैबिन में ड्राइवर सो रहा है। जब तक लोग आग बुझाते, तब तक ट्रेलर जलकर खाक हो चुकी थी। कर्मचारियों ने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। खबर मिलते ही सुबह पुलिस मौके पर पहुंच गई। ट्रेलर के कैबिन में जाकर देखने के बाद पता चला कि ड्राइवर भी जलकर खाक हो गया है और उसके हड्डियों के अवशेष बचे हैं। पुलिस ने ट्रेलर मालिक के जरिए ड्राइवर की जानकारी जुटाई और उसके परिजन को सूचना दी। पुलिस इस मामले में मर्ग कायम कर जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
घर में लहूलुहान मिली 17 वर्षीय किशोरी... धारदार हथियार से खुद का गला और कलाई काटी लिफ्ट देकर मदद करना पड़ा भारी... शराब के लिए रुपये नहीं दिए तो आरोपी ने साथियों के साथ किया धारदार ह... बिलासपुर तीजा मनाने रीवा गई थी महिला, पीछे घर में टूट गया ताला... 6 लाख से ज्यादा के जेवर-नकदी पार, बिलासपुर में दो दिन गरबे की धूम, 11-12 अक्टूबर को सीजी गरबा में सजेगी रंगीन शाम… टीवी की ‘प्रतिज्ञा’... बिलासपुर: कोल्ड ड्रिंक में जहर! सास की हालत बिगड़ी तो बहू पर हत्या के प्रयास का आरोप.. पुलिस ने दर्ज... तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म...