बिलासपुर

बिलासपुर सड़क हादसा:- तेज़ रफ़्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को रौंदा, पहियों में कुचलकर युवक की मौके पर ही हुई मौत,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – मंगलवार को सड़क हादसे में फिर एक बाइक सवार की मौत हो गई है। मिली जानकारी के अनुसार सिरगिट्टी क्षेत्र के धुमा और सिलपहरी के बीच तेज रफ्तार ट्रेलर ने बाइक सवार को अपनी चपेट में लिया। हादसे में युवक का सिर ट्रेलर के पहियों के नीचे आ गया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। युवक के मोबाइल से पता चला है कि वह बिल्हा क्षेत्र के बिटकुली का रहने वाला है। इसकी सूचना गांव के लोगों को दी गई है। उनके आने के बाद युवक की पहचान हो सकेगी। सिरगिट्टी टीआइ रजनीश सिंह ने बताया कि मंगलवार की रात मस्तूरी-पेंड्रीडीह बाइपास पर धुमा और सिलपहरी के बीच तेज रफ्तार ट्रेलर के ड्राइवर ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार युवक ट्रेलर के पहिए के नीचे आ गया। पहियों में सिर कुचल जाने से युवक की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। युवक की जेब से मिले मोबाइल से काल किया गया। इसमें पता चला कि युवक बिल्हा क्षेत्र के ग्राम बिटकुली का रहने वाला था। परिजनों को हादसे की जानकारी दी गई है। उनके आने के बाद युवक की पहचान हो सकेगी। देर रात पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मरच्यूरी भेज दिया है। बुधवार को शव का पीएम कराया जाएगा। इधर हादसे के बाद ट्रेलर का ड्राइवर वाहन लेकर फरार हो गया है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर...