बिलासपुर

घरों से नलों की टोटियां चोरी करने वाले 3 चोर चढ़े सरकण्डा पुलिस के हत्थे, वही रतनपुर और मल्हार पुलिस ने 3 अवैध शराब बेचने वालो को किया गिरफ्तार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले में अपराध नियंत्रण को लेकर एसपी के सख्त निर्देश के बाद लगातार कार्रवाई की जा रही है इसी क्रम में सरकण्डा पुलिस ने 3 चोरों को गिरफ्तार किया है जो सुने घरों से नलों की टोंटियां और अन्य सामान की चोरी करते थे।

मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी निर्मल खुंटे पिता धनीराम उम्र 52 वर्ष निवासी चुन्नी तालाब के सामने राजकिशोर नगर सरकण्डा ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि प्रतिदिन की तरह वह ड्यूटी पर गया था,

घर में कोई नही था, वापस आया तो देखा घर में लगे नल को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया था तभी इसके पड़ोस में रहने वाली उसकी मामी भी आकर बताई कि उनके घर में लगे नल एवं एसी का आउटर को कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, दौरान विवेचना मुखबीर से सूचना मिला कि संदेही सुभाष देवांगन, योगेश देवांगन एवं रोहित साहू लोग एसी का आउटर छिपाकर रखे हैं,

सूचना पर तत्काल कार्यवाही करते हुये संदेही सुभाष देवांगन, योगेश देवांगन एवं रोहित साहू को घेराबंदी कर पकड़कर पूछताछ किया गया जो प्रार्थी के घर एवं पड़ोस के घर में लगे नल एवं एसी का आउटर किमती 20000 रू. को चोरी करना स्वीकार किये जिनके निशानदेही पर चोरी के नल एवं एसी का आउटर किमती 20000 रू. को बरामद किया एवं आरोपियों को गिरफ्तार कर रिमाण्ड पर भेज दिया गया है।

रतनपुर और मल्हार में अवैध शराब के सौदागर गिरफ्तार

थाना रतनपुर पुलिस द्वारा क्षेत्र में हो रहे अवैध नशे के खिलाफ धरपकड़ अभियान लगातार चलाया जा रहा है जिसमें ग्राम बिरगहनी रतनपुर में संतोष कुमार गंधर्व के द्वारा अवैध शराब बेचने की सूचना पर मौके पर दबिश देकर संतोष कुमार गंर्धव के बाडी में 20 लीटर वाली प्लास्टिक के डिब्बा में 14 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद किया

और वंही ग्राम जाली में संगीता नेताम नामक महिला के घर में भारी मात्रा में बिक्री हेतु शराब रखने की सूचना पर महिला बल के साथ ग्राम जाली संगीता नेताम के घर में दबिश देकर 06 नग प्लास्टिक की 15 लीटर वाली जेरिकेन में 90 लीटर कच्ची महुआ शराब तथा 05 नग 10 लीटर वाली जेरिकेन में 50 कि.ग्रा. महुआ लहान को जप्त किया गया है,

इसी तरह मल्हार पुलिस टीम द्वारा पचपेड़ी रोड मल्हार के पास आरोपी सीताराम बर्मन निवासी बहतरा के कब्जे से देशी प्लेन शराब 35 पाव, एवं एक सायकल को जप्त किया गया है। सभी आरोपीयो के विरूद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया एवं न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स परिसर में कुर्सी पर बैठे बैठे अधेड़ की मौत...पहचान बनी पहेली बिल्हा क्षेत्र के आबकारी टीम पर गंभीर आरोप: सवाल पूछने पर मोबाइल छीनकर अर्धनग्न करने की शिकायत, पोड़... नवरात्रि में भक्ति के रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, ‘शुद्धता की पहचान, सेवा में तत्पर’ के सं... माँ डिडनेश्वरी मंदिर मल्हार में आयुर्वेद चिकित्सा एवं जनजागरूकता शिविर आयोजित, 265 मरीजों का हुआ उपच... बिलासपुर में रफ्तार का कहर! मॉर्निंग वॉक पर निकले ग्रामीण को बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, दर्दनाक मौत ... बिलासपुर में बेखौफ बदमाश! जलेबी दुकानदार पर चाकू से ताबड़तोड़ वार, हालत गंभीर, सिम्स में जिंदगी और म... बिलासपुर:- 3 साल की मासूम को चाकू के दम पर ले जाने की कोशिश, बचाने पहुंची दादी की हत्या! गांव में सन... फिर हुई चाकूबाजी: शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला, तोरवा क्षेत्र की घटना, जेल में बंदी की मौत का 3 साल बाद खुला मामला..आबकारी कर्मचारियों पर हत्या का अपराध दर्ज, जेल भेजने से... मल्हार जाने निकली मां-बेटी अचानक लापता, अपहरण की आशंका से मचा हड़कंप,