तखतपुर

VIDEO: छात्रों से भरी स्कूल वैन में लगी आग, बाल-बाल बचे बच्चे , तखतपुर पुलिस जुटी जांच में…

टेकचंद कारड़ा

तखतपुर – शुक्रवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया। जहां तखतपुर ब्लॉक अंतर्गत एक बच्चो से भरी स्कूल वेन में अचानक आग लग गई। हालाकि इस आगजनी की घटना में एक छात्रा आग से झुलसी है। बाकि के छात्र सकुशल वेन से बाहर निकाले गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को तखतपुर बालक हाई स्कूल के पास संचालित आत्मानंद स्कूल में पढ़ने वाली छात्राएं मारुति वैन क्रमांक सीजी 10 एफ ए 2145 में रोजाना स्कूल जाती थी।

इसी तरह शुक्रवार सुबह भी 6 छात्राएं स्कूल के लिए वेन से रवाना हुई। जब वेन गुरुद्वारा रोड ताम्रकार ज्वेलर्स के पास पहुंची थी, तभी वेन में अचानक आग लग गई। आनन फानन में बच्चों को बाहर निकाला गया। लेकिन तब तक पटवारी पिता अतुल केसरवानी कि 9 वी क्लास में अध्यनरत पुत्री आराध्या केशरवानी आग की चपेट में आ चुकी थी। जिसे तत्काल तखतपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। वही वेन में बैठे बाकि 5 छात्राओं को कोई चोट नहीं आई है। घटना के समय मौजूद आसपास के लोगो कि मदद से आग पर काबू पाया गया है। इधर इस मामले में स्थानीय पुलिस जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
राष्ट्रीय वन शहीद दिवस पर वीर वनकर्मियों को नमन... बिलासा ताल के शहीद स्मारक में अधिकारियों-कर्मचारि... बर्तन चमकाकर जीता भरोसा, सोना लेकर भागे ठग, सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस, हाईकोर्ट के सामने दर्दनाक हादसा! तेज रफ्तार माजदा ने बाइक सवार बुजुर्ग को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचत... तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप...