जांजगीर चाँपा

ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स से धारदार व बटन दार चाकू तथा एयर पिस्टल मंगाने वाले के विरुद्ध चलाया  गया विशेष अभियान… 50  धारदार हथियार और 2 एयर पिस्टल बरामद

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – आगामी चुनाव को देखते हुए जिला पुलिस जांजगीर चांपा लगातार अवैध कार्यों में लिप्त लोगों पर कार्यवाही कर रही है, इसी तारतम्य में अवैध रूप से धारदार हथियार बटन दार चाकू इत्यादि रखने वालों पर भी नजर रखी जा रही थी, चूंकि इस प्रकार के हथियारो से अपराध घटित करने एवं अनेक प्रकार की अप्रिय घटना घटित होने की संभावनाएं बनी रहती है। कई ऑनलाइन शॉपिंग साइट से भी इस प्रकार के हथियार मांगे जाने की सूचना पर, साइबर सेल के माध्यम से तकनीकी जानकारी प्राप्त कर , ऐसे व्यक्तियों की सूची प्राप्त की गई, जिन्होंने इस प्रकार के हथियार मंगाए हैं ,

ऐसे लोगों से संपर्क कर उनके हथियार बरामद किए गए, तथा उन सभी को इस प्रकार के हथियार मनाने का कारण पूछा गया, जिसमें कुछ लोगों द्वारा घरेलू कार्य एवं कुछ युवकों द्वारा फैशन के कारण इस प्रकार के डिजाइनर चाकू इत्यादि मंगाये थे। सभी को बरामद किया गया एवं इनके धारकों को समझाइश दिया गया तथा जिन लोगों ने ऐसा आर्डर कराया था , किंतु आर्डर रिसीव नहीं हुआ था, उन सभी के आर्डर कैंसिल कराए गए तथा आगे से इस प्रकार के हथियार नहीं मंगवाने की समझाइए दी गई। साइबर सेल द्वारा की गई इस कार्यवाही में लगभग 50 चाकू एवं 2 एयर पिस्टल बरामद किया गया है , जिसमें कुछ छोटी कुछ बटन दार चाकू भी शामिल है। उक्त बरामदगी अभियान के दौरान पाए गए कि मंगाया चाकू युवा वर्ग के लोग हैं

जिसमें ज्यादातर 20 से 25 साल के युवाओं की संख्या अधिकतम पाई गई , इस हेतु पालक अभिभावकों से अपील की जा रही है कि अपने बच्चों को इस प्रकार के धारदार हथियार चाकू छुरी ना रखने समझाइश दे।उपरोक्त बरामद किया गया चाकू एवं एयरपिस्टल फ्लिपकार्ट, स्नैपडील तथा अन्य शॉपिंग साइट से मंगाए गए थे। भविष्य में भी अन्य शॉपिंग साइटों से संपर्क कर जानकारी मंगाया जाएगा, साथ ही लोकल विक्रेताओं से भी इस प्रकार के धारदार हथियार फैंसी चाकू छुरी बेचने पर पाबंदी लगाई जावेगी। उपरोक्त कार्यवाही में साइबर सेल के उप निरीक्षक पारस पटेल, सउनि मुकेश पाण्डेय प्रआर बलबीर सिंह एवम् साइबर टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- ढाई साल बाद खुलेगा हिरासत में मौत का राज! श्रवण सूर्यवंशी की संदिग्ध मौत पर CBI ने संभाली... स्वतंत्रता दिवस की रोशनी में तिरंगे रंग में सजा पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप… देशभक्ति के रंग में रंगा ब... सीपत: मॉर्निंग वॉक के समय की रेकी, घर में घुसे चोर, 24 घंटे में पुलिस ने दबोचे दो आरोपी हर घर तिरंगा अभियान को लेकर देवरीखुर्द में दिखा देशभक्ति का जुनून, युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर न... रतनपुर:- हरेली की रात नशे में घर से निकला 20 वर्षीय जगदीश, सुबह बावली में तैरती मिली लाश पीएम सूर्य घर योजना के नाम पर 4.50 लाख की धोखाधड़ी, सोलर पैनल नहीं लगाने पर तीन के खिलाफ FIR बिलासपुर:- कस्टडी मौत पर सुप्रीम कोर्ट की कड़ी फटकार, ढाई साल बाद FIR पर सवाल, अब CBI खोलेगी हिरासत ... हावड़ा-मुंबई दुरंतो में सोने की तस्करी का भंडाफोड़...1.96 करोड़ का 1.242 किलोग्राम सोना जब्त, डकैती से पहले पुलिस का शिकंजा, हथियारों के साथ पांच आरोपी गिरफ्तार... रात्रि गश्त और मुखबिर की सूचना... तिरंगे की शान और देश की एकता का लिया संकल्प.. पुलिस परेड ग्राउंड में गूंजा भारत माता का जयघोष,