बिलासपुर

2 सालों से फरार दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार… शिकायत दर्ज होते ही हो गया था फरार

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – शादी का झांसा देकर प्रार्थिया के साथ दैहिक शोषण करने वाले आरोपी को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। घटना की शिकायत के बाद से ही आरोपी पुलिस की आंखों में धूल झोंक कर विगत दो वर्षों से फरार चल रहा था। जिसे अंततः सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार सरकंडा थाना क्षेत्र में रहने वाली युवती ने पूर्व में अशोकनगर निवासी हरीश सेन के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी। जिसमें उन्होंने जानकारी देते हुए बताया था कि वर्ष 2020 में आरोपी से प्रार्थिया की जान पहचान हुई थी जहां मोबाइल के माध्यम दोनों के बीच काफी बातचीत भी हुई, इस बीच आरोपी ने प्रार्थियां को अपने अशोकनगर स्थित घर में बुलाकर शादी का झांसा देते हुए उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद से वह लगातार उसे अपने झांसे में लेकर दुष्कर्म करता रहा, जब युवती ने आरोपी पर शादी का दबाव बनाया तो वह अपने द्वारा किए वादे से मुकर गया। जिसपर प्रार्थिया ने घटना की शिकायत सरकंडा थाने में दर्ज कराई थी। जिसके बाद से ही लगातार पुलिस आरोपी की खोजबीन कर रही थी इसी बीच पुलिस को आरोपी के लोरमी में छिपे होने की सूचना मिली जिस पर तत्काल सरकंडा पुलिस ने वहां दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

error: Content is protected !!
Letest
पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच, लव ट्रायंगल में खूनी खेल! 16 वर्षीय किशोर की पत्थर से सिर कुचलकर हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार शराब भट्ठी के पास गुंडागर्दी का खेल, दो युवकों को बाइक समेत गिराकर पीटा, जान से मारने की धमकी देकर म... एनटीपीसी में नौकरी का झांसा, नेताओं से पहचान का दिखाया रौब, पांच बेरोजगारों से लाखों की ठगी, आरोपी ग... कहासुनी ने लिया खूनी रूप: टांगी से वार कर ग्रामीण की हत्या, सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में मचा हड़कंप... जनदर्शन में गूंजे ग्रामीणों के मुद्दे...गोड़ाडीह के जिंदल प्लांट में स्थानीय युवाओं को रोजगार नहीं, ... मस्तूरी थाना प्रभारी सलीम खाखा का तबादला... कपिल देव चंद्रा को मिली नई जिम्मेदारी