बिलासपुर

राहगीरों से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार… लूट का सामान बरामद,

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना सिविल लाइन पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर राहगीरों से लूट की वारदात को अंजाम देने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से लूट की गई संपत्ति, नगदी राशि और वारदात में प्रयुक्त वाहन बरामद कर लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, दिनांक 27 अप्रैल 2025 को दोपहर 3:30 बजे कुदुदण्ड क्षेत्र में सुष्मिता नामक महिला से मोबाइल फोन लूट की गई थी। उसी दिन शाम करीब 6:30 बजे महाराणा प्रताप चौक के पास शकुंतला यादव नामक महिला से मोबाइल फोन, सोने के टॉप्स, नगदी और बैग लूट लिया गया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल टीम गठित कर घटनास्थलों के आसपास से सीसीटीवी फुटेज खंगाले।जांच के दौरान दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया, जिन्होंने अपराध कबूल कर लिया। पकड़े गए आरोपी गोविंद मानिकपुरी (20 वर्ष) निवासी अशोक नगर और निर्मल टंडन (21 वर्ष) निवासी शैलेन्द्र नगर हैं। इनके पास से दो मोबाइल फोन (कीमत 18,000 रु), एक जोड़ी सोने के टॉप्स (कीमत 8,000 रु), नगद 2,100 रु, स्कूटी (CG10 BQ 2054) और बिना नंबर की KTM मोटरसाइकिल जब्त की गई है। दोनों आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 470/2025 व 482/2025 के तहत बीएनएस की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस की तत्परता और सीसीटीवी की मदद से वारदात का जल्द खुलासा हुआ।

error: Content is protected !!
Letest
गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और रचनात्मक गतिविधियों को बढ़ावा देने एजुकेशन हब का विशेष आयोजन, प्रतिभाशाली बच... रुपयों की लालच में दोस्त की हत्या... पत्थर से सीना कुचलकर उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार कैची से हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार...मल्हार पुलिस ने भेजा जेल स्थानीय युवाओं ने भरी रोजगार की हुंकार...कोल वाशरी परियोजना का किया स्वागत मस्तूरी : कपड़ा सुखाने के दौरान करंट की चपेट में आए पति-पत्नी, दोनो की दर्दनाक मौत से गांव में पसरा ... पड़ोसियों के विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे बुजुर्ग पर चाकू से हमला.. सकरी थाना क्षेत्र में फिर हुई ... तालाब में नहाने गए युवक की डूबने से मौत…एसडीआरएफ की मदद से निकाला गया शव, VIDEO:- जेसीबी के टायर में हवा भरते समय हुआ जोरदार ब्लास्ट, हेल्पर की मौत… दर्दनाक हादसे का वीडियो आ... 1.77 करोड़ रुपये की निवेश धोखाधड़ी का फरार आरोपी गिरफ्तार...शेयर ट्रेडिंग के नाम पर लगाया था करोड़ों... रामबोड़ कुसुम प्लांट में हादसा, मेंटेनेंस के दौरान तीन कर्मचारी झुलसे... 2 अपोलो में भर्ती, 1 रायपुर...