बिलासपुर

राहुल गांधी के कार्यक्रम स्थल का जायजा लेने पहुंचे अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राष्ट्रीय प्रवक्ता और लोकसभा कोआर्डिनेटर अजय उपाध्याय…

उदय सिंह

बिलासपुर – लोकसभा सांसद राहुल गांधी बिलासपुर दौरे पर आ रहे है, जो यहाँ आवास न्याय सम्मेलन में शामिल होंगे, जिसमें राहुल गांधी इस अवसर पर 524 करोड़ 33 लाख रूपये की लागत के 185 विकास कार्याें का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे। इनमें 420 करोड़ 28 लाख रूपये के 82 कार्याें का लोकार्पण एवं 104 करोड़ 5 लाख रूपये के 103 विकास कार्याें का भूमिपूजन शामिल है। श्री गांधी राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत हितग्राहियों को सामग्री, चेक एवं वन अधिकार पट्टा वितरित करेंगे। समारोह में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल शामिल होंगे वही कार्यक्रम की अध्यक्षता पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री रविन्द्र चौबे करेंगे। लिहाज़ा सम्मेलन के मद्देनजर ग्राम परसदा(सकरी) में होने वाले आवास न्याय सम्मेलन कार्यक्रम का जायजा लेने अजय उपाध्याय कार्यक्रम स्थल पहुंचे उनके साथ जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी, आलोक सिंह, मस्तूरी ब्लॉक कांग्रेस के अध्यक्ष नागेंद्र राय, मंडी उपाध्यक्ष संतोष दुबे वरिष्ठ कांग्रेसी जयंत मनहर और अशोक राजवाल कार्यक्रम स्थल पर मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Letest
24 साल से एक ही जिले में जमी है ‘कुर्सी’! ट्रैफिक शाखा के ASI पर उठे सवाल, तबादला नीति के बीच आखिर क... सीपत: तहसील परिसर के भीतर से निजी दुकान और तीन मंजिला भवन तक रास्ता! बाउंड्री बनने से पहले उठे ‘संरक... जोगीपुर में वन विभाग की नाक के नीचे 120 एकड़ वन भूमि पर कब्जे का मामला... कलेक्टर से की शिकायत, ग्रा... तखतपुर:- धमकी से खौफजदा युवक ने पीया कीटनाशक! परिजनों का आरोप मारपीट और जान से मारने की धमकी से तंग ... सीपत:-वन विभाग के नाक के नीचे चल रहा अवैध शिकार! चीतल का मांस पकाकर खाने की थी तैयारी, दो गिरफ्तार बिलासपुर:- 11 केवी लाइन का टूटा तार बना किसान की मौत का कारण.. खेत में 5 दिन पड़ी रही लाश, सीपत :- पुरानी रंजिश पर खूनी झड़प: गाली देने से मना किया तो टंगिया से हमला, तीन पर FIR पचपेड़ी:- खाना बनाने को लेकर विवाद के बाद लॉ छात्रा ने कीटनाशक का किया सेवन... इलाज के दौरान मौत, बिलासपुर:- शराब के नशे में तेज रफ्तार बाइक बनी काल.. नेहरू चौक के पास भीषण टक्कर में युवक की मौत, 2 ... नवरात्रि से पहले धर्मनगरी मल्हार में अतिक्रमण पर प्रहार.. मुख्य मार्ग खाली कराने उतरा नगर पंचायत प्र...