जांजगीर चाँपा

पुलिस ट्रांसफर: थाना प्रभारियों में बड़ा फेरबदल, 11 अधिकारी हुई इधर से उधर,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले में पुलिस विभाग में प्रशासनिक दृष्टिकोण से बड़ा फेरबदल किया गया है। पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार जिले के 11 पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों का स्थानांतरण करते हुए उन्हें नई पदस्थापना दी गई है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है। जारी सूची के मुताबिक निरीक्षक राजीव श्रीवास्तव को थाना प्रभारी शिवरीनारायण से बिर्रा भेजा गया है, जबकि जय कुमार साहू को बिर्रा से यातायात शाखा में पदस्थ किया गया है। कमलेश कुमार शेंडे को रक्षित केंद्र जांजगीर से अजाक थाना प्रभारी बनाया गया है। वहीं रंजीत सिंह कंवर को अजाक से नैला चौकी प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

उप निरीक्षक स्तर पर भी कई बदलाव किए गए हैं। कृष्णपाल सिंह को बम्हनीडीह से शिवरीनारायण, दिलीप कुमार सिंह को पंतोरा चौकी से बम्हनीडीह तथा कृष्ण कुमार साहू को पामगढ़ से पंतोरा चौकी प्रभारी बनाया गया है। विनोद कुमार जाटवर को अकलतरा थाना से हटाकर पुलिस सहायता केंद्र कोटमी सोनार का प्रभारी बनाया गया है। कमलदास बनर्जी को जांजगीर से अकलतरा थाना भेजा गया है। इसके अलावा सउनि कृष्ण कुमार कोसले को रक्षित केंद्र जांजगीर से पामगढ़ तथा प्रतिमा राठौर को कोटमी सोनार से महिला थाना में पदस्थ किया गया है।

error: Content is protected !!
Letest
VIDEO:- रतनपुर और मस्तूरी में ACB का छापा, पटवारी और बिजली विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ... रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप....पीड़ित ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार चाकू की नोक पर युवक का अपहरण...50 हजार रुपये फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत...दो युवक घायल, तिफरा क्षेत्र में फिर ... मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार जुआ खेलते पकड़े गए आरक्षक को एसपी ने किया सस्पेंड...अनुशासनहीनता पर एक्शन, चरित्र शंका में हैवानियत... आधी रात पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश, आरोपी पति फरार