छत्तीसगढ़पेण्ड्रा

पेन्ड्रारोड में राजस्व न्यायालय, कार्यालयों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण ।

अर्थदंड पंजी, दायरा पंजी, सूचना पंजी, अभिलेख पास बुक, आरबीसी 6(4) के प्रकरण, राजस्व अपील पंजी, पुनरीक्षण पंजी आदि का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिये

बिलासपुर प्रवीर भट्टाचार्य

कलेक्टर डॉ. संजय अलंग ने शनिवार को पेन्ड्रारोड में विभिन्न राजस्व न्यायालयों तथा कार्यालयों का वार्षिक निरीक्षण किया और वहां व्याप्त कमियों को दुरुस्त करने का निर्देश दिया। उन्होंने अधूरी पंजियों को लेकर कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश भी दिया।

कलेक्टर डॉ. अलंग सबसे पहले अनुविभागीय अधिकारी के न्यायालय पहुंचे। उन्होंने रीडर कक्ष में विभिन्न फाइलों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने राजस्व प्रकरण पंजी, अभिलेख पास बुक का अवलोकन किया और निराकृत राजस्व प्रकरणों की जानकारी ली। उन्होंने भू-अर्जन के प्रकरणों से सम्बन्धित फाइलों को देखा और उनके बारे में जानकारी ली। जिन प्रकरणों में आदेश पारित किये गये हैं उनके बारे में जानकारी ली। कलेक्टर ने धारा 170 (ख) के उन पुराने प्रकरणों के बारे में पूछताछ की जिनका निराकरण नहीं हुआ है। उन्होंने लम्बित प्रकरणों पर नाराजगी जाहिर की। इसी सिलसिले में उन्होंने तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया।

कलेक्टर डॉ. अलंग ने तहसील कार्यालय में डब्ल्यूबीएन (वासिल बाकी नवीस) शाखा का निरीक्षण किया। इस शाखा में विभिन्न पंजियों की ठीक तरह से संधारित नहीं किये गये थे और पंजी खाली थे। उन्होंने तहसीलदार पर नाराजगी जाहिर करते हुए सभी पंजियों को एक माह के भीतर संधारित करने का निर्देश दिया। इस मामले में तहसीलदार को कारण बताओ नोटिस जारी करने का भी निर्देश दिया गया।

इसके पश्चात कलेक्टर ने उप-कोषालय तथा उप-पंजीयक कार्यालय में विभिन्न पंजियों का निरीक्षण किया। डॉ. अलंग ने अतिरिक्त कलेक्टर के न्यायालय का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां अर्थदंड पंजी, दायरा पंजी, सूचना पंजी, अभिलेख पास बुक, आरबीसी 6(4) के प्रकरण, राजस्व अपील पंजी, पुनरीक्षण पंजी आदि का निरीक्षण किया और आवश्यक निर्देश दिये।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार