बिलासपुर

शासकीय राशन दुकान का ताला तोड़कर चोरी, 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर और तौल मशीन पार

उदय सिंह

बिलासपुर – सकरी थाना क्षेत्र के ग्राम जोंकी स्थित शासकीय उचित मूल्य दुकान में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर हजारों रुपये के राशन और अन्य सामग्री पर हाथ साफ कर दिया। मामले में सकरी पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 305(ए) एवं 331(3) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम जोंकी निवासी बुधराम सूर्यवंशी शासकीय उचित मूल्य संस्था जय भवानी महिला स्व सहायता समूह, जोंकी (दुकान आईडी क्रमांक 402004081) में विक्रेता के पद पर कार्यरत हैं। उन्होंने थाना सकरी में लिखित शिकायत देकर बताया कि 30 जुलाई 2026 को छत्तीसगढ़ स्टेट सिविल सप्लाईज कॉर्पोरेशन लिमिटेड के सैदा प्रदाय केंद्र से 201 क्विंटल चावल, 5 क्विंटल शक्कर तथा अन्य सामग्री दुकान में रखकर बाहर और अंदर दोनों दरवाजों पर ताला लगा दिया गया था। 1 अगस्त की सुबह करीब 6 बजे मोहल्ले के लोगों ने फोन कर सूचना दी कि दुकान के बाहर और अंदर लगे ताले टूटे हुए हैं तथा दरवाजा खुला हुआ है। सूचना मिलने पर बुधराम सूर्यवंशी मौके पर पहुंचे।दुकान का निरीक्षण करने पर पाया गया कि अज्ञात चोर दरवाजे का ताला तोड़कर अंदर घुसे और वहां से 36 बोरी चावल, 4 बोरी शक्कर तथा एक तौल मशीन चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान की कुल कीमत 99 हजार 164 रुपये बताई गई है। घटना की सूचना मिलते ही सकरी पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है तथा चोरी का सुराग लगाने के लिए घटनास्थल के आसपास उपलब्ध साक्ष्यों को जुटाया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला