जांजगीर चाँपा

आत्महत्या के लिए प्रेरित करने के आरोप में 2 गिरफ्तार…पटवारी के गोपनीय पासवर्ड का गलत उपयोग किए हो कहकर आरोपियों द्वारा मृतक को किया जाता था प्रताड़ित

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – जिले के जांजगीर थाना क्षेत्र में दीनदयाल कालोनी में 29 सितंबर को मृतक प्रमोद बंजारे ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली थी, जिसके जांच में जुटी पुलिस को मामला आत्महत्या के लिए प्रेरित करने अंदेशा परिजनों ने जताया था, जिसमें जांच में मृतक के पिता, मां व नाना का कथन लिया गया जिन्होने बताया कि लखन कुर्रे, सुबेश कुर्रे एवं लखन की पत्नि के द्वारा बार बार पटवारी का गोपनीय पासवर्ड को गलत उपयोग किए हो कहकर मृतक प्रमोद बंजारे को प्रताड़ित किया जा रहा था, जिस कारण से मृतक के द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या किया गया है, जिस आधार पर के जांच के दौरान आरोपीयो के द्वारा धारा 306,34 का अपराध घटित करना पाए जाने पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी पटवारी लखन कुर्रे एवं सुबेश कुर्रे के विरुद्ध अपराध धारा का सबूत पाए जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेजा गया है प्रकरण की विवेचना जारी है। उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक अशोक वैष्णव थाना प्रभारी जांजगीर सहायक उपनिरीक्षक लंबोदर सिंह, प्रधान आरक्षक मोहन साहू, आरक्षक राहुल सूर्यवंशी, महिला आरक्षक अभिलाषा साहू एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार