बिलासपुरस्वास्थ्य

अपनी मां के देहदान के संकल्प को पुत्र ने किया पूरा, मेडिकल स्टूडेंट के लिए सिम्स पहुंचकर किया देहदान

प्रवीर भट्टाचार्य

हिंदू परंपराओं में 16 संस्कार महत्वपूर्ण माने जाते हैं जिनमें अंतिम संस्कार बेहद खास होता है। धार्मिक मान्यता है कि अंतिम संस्कार से ही आत्मा को मोक्ष और मुक्ति प्राप्त होती है लेकिन इन धार्मिक बंधनों से मुक्त होकर आम इंसान देहदान का साहस नहीं जुटा पाता ।इसी वजह से मेडिकल स्टूडेंट को मेडिकल कॉलेज में मानवीय देह की कमी महसूस होती है। खासकर एनाटॉमी विभाग के स्टूडेंट की शिक्षा के लिए इंसानी शरीर की अति आवश्यकता होती है लेकिन बेहद कम लोग देहदान करते हैं। मगर इस गुरुवार को सारी वर्जनाओं को तोड़ते भट्टाचार्य परिवार ने अनोखी मिसाल कायम करते हुए अपनी स्वर्गीय माता जी के संकल्प को पूरा किया। गुरुवार दोपहर को हेमू नगर तहसीलदार गली में रहने वाली 62 वर्षीय माया भट्टाचार्य की बीमारी के बाद मौत हो गई। जिसके बाद उनके पति के पी भट्टाचार्य और पुत्र अमित भट्टाचार्य ने अपने कलेजे पर पत्थर रखते हुए माया भट्टाचार्य के पुराने संकल्प को पूरा किया।

स्वर्गीय माया भट्टाचार्य की दिली इच्छा थी कि उनकी मृत्यु उपरांत उनके देह का दान मेडिकल कॉलेज को कर दिया जाए और उनके इस संकल्प को पूरा करते हुए उनके पुत्र अमित भट्टाचार्य ने गुरुवार दोपहर को सिम्स पहुंचकर अपनी माताजी के देह का दान किया। इस तरह भट्टाचार्य परिवार ने मेडिकल साइंस की दुनिया को एक अनमोल तोहफा अपनी ओर से दिया है। उनके इस त्याग से सैकड़ों मेडिकल स्टूडेंट को लाभ होगा, जिसका लाभ हजारों लाखों मरीजों को हासिल हो पाएगा। सिम्स प्रबंधन ने भी भट्टाचार्य परिवार के इस त्याग की मुक्त कंठ से सराहना की है और अन्य लोगों से भी इससे प्रेरित होने की अपील की है।

error: Content is protected !!
Letest
छत्तीसगढ़ में फैल रहा नशे का नेटवर्क... पंजाब से लाई गई हेरोइन जब्त, न्यायधानी में पुलिस ने 5 तस्करो... शराब के लिए पैसे नहीं देने पर युवक पर चाकू से हमला..पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, घुटनों पर आया आदतन ... जांजगीर-चांपा: गुंडागर्दी पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई... दो आदतन बदमाश एक साल के लिए जिला बदर चाकूबाज अपराधियों पर बिलासपुर पुलिस का एक्शन... जिलेभर में ताबड़तोड़ धरपकड़, असामाजिक तत्वों पर कसा ... 12 लाख के विवाद में युवक का किडनैप...घर में घुसकर युवक को उठाकर ले गए बदमाश, झारखंड से 3 आरोपी दबोचे... जनदर्शन में उमड़े जिले के फरियादी... समस्या, शिकायत और मांगो को लेकर सौपा आवेदन, कलेक्टर ने निराकरण क... खुटाघाट नहर में मिली बुजुर्ग की लाश...पुलिस ने शव कब्जे में लेकर शुरू की जांच, पिकनिक में खूनी विवाद...युवक ने चाकू से किया हमला, चेहरे पर कई वार.. घायल युवक सिम्स में भर्ती, निकाय और पंचायत उपचुनाव का बिगुल... आज से नामांकन शुरू, 1 जून को होगा मतदान ऐतिहासिक मल्हार की दुर्दशा...विकास कागजों में, जनता नारकीय जीवन जीने को मजबूर... गड्ढों, गंदगी और अव...