जांजगीर चाँपा

कैमरा चोरी का आरोप लगाकर किया गया प्रताड़ित… युवक ने कर ली आत्महत्या, 3 आरोपी गिरफ्तार

भुवनेश्वर बंजारे

जांजगीर – तुलसी नवागढ़ में बीते महीने हुए एक आत्महत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया हैं। जिनके खिलाफ मृतक को आत्महत्या के लिए उत्प्रेरित करने का आरोप लगाया गया है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार 31 मई को तुलसी नवागढ़ में रहने वाले नरेश कश्यप ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्म हत्या कर ली थी। जिसकी जांच के दौरान नवागढ़ पुलिस को परिजनों से मिले बयान के तहत पता चला कि बुधराम कश्यप, कुणाल कश्यप, जय करण कश्यप एवम उसके 01 अन्य साथी के साथ पूर्व में शादी में गुम हुए कैमरे की चोरी का आरोप मृतक नरेश कश्यप पर लगाते हुए,उसे जेल भेजने की धमकी देते थे।

जिससे घबराए मृतक ने इसके बाद ही आत्म हत्या कर ली। इधर इस मामले में नवागढ़ पुलिस ने बिलाईगढ़ निवासी बुधराम कश्यप ,कुणाल कश्यप और नवागढ़ निवासी जय करण कश्यप को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।उपरोक्त कार्यवाही मे निरीक्षक कमलेश सेंडे थाना प्रभारी नवागढ़, सहायक उपनिरीक्षक बाबूलाल दिवाकर, प्रधान आरक्षक राधेश्याम पूर्णा, आरक्षक बलराम यादव, महिला प्रधान आरक्षक स्वाती गिरोलकर एवं अन्य स्टाफ का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
तलाक से इनकार पड़ा भारी! आरक्षक पत्नी और सास ने शिक्षक से की लात-घुसो से मारपीट, रेलवे ट्रैक पर फेंक... VIDEO:- शिक्षा के मंदिर में ‘नशे का पाठ’! गुरुजी के वायरल वीडियो ने खोली व्यवस्था की पोल…10 महीने से... चरित्र शंका में हैवान बना पति, गर्भवती पत्नी के पेट पर राड से किया हमला... गर्भस्थ शिशु की मौत, पत्न... 16 वर्षीय स्कूली छात्रा की आत्महत्या मामले में हुआ बड़ा खुलासा...पीछा कर धमकाता था एक नाबालिग, अपराध ... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... व्याख्याता शिक्षक को मारने की कथित सुपारी! प्राचार्य पर गंभीर आरोप... वॉइस रिकॉर्डिंग सामने आने से म... शराब के गिलास में मौत का जहर!... एक साल बाद खुला 55 वर्षीय रामायण की हत्या का राज, प्रेम विवाह के छह महीने बाद नवविवाहिता की मौत से सनसनी...मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप, कमरे मे... महज 500 रुपये के लिए वृद्ध महिला की हंसिया से गला रेतकर हत्या, छह दिन बाद खुला अंधे कत्ल का राज रास्ते में बेल्ट से पिटाई, फिर नशीला इंजेक्शन देकर गैंग रेप का आरोप...दो युवक गिरफ्तार