मस्तूरी

अज्ञात तत्वों ने बस और स्कूल वेन को किया आग के हवाले, स्कूल परिसर में खड़ी थी गाड़ियां…18 लाख से अधिक का नुकसान

उदय सिंह

मस्तूरी- पचपेड़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम केवतरा पताईडीह स्थित मार्क स्कूल परिसर में खड़ी बस क्रमांक सीजी11 ए यू 0282 और मारुति ओमनी वेन क्रमांक सीजी 11 ए पी 5457 को बीती रात को अज्ञात तत्वों ने आग के हवाले कर दिया। प्रार्थी लोकेश कुमार के अनुसार शाम 4 बजे के आसपास उसने दोनों वाहनों को स्कूल परिसर में खड़ा किया और बिलाईगढ़ चला गया, रात को उसकी पत्नी ने उसे फोन पर सूचना दी कि देर रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने वाहनों को आग के हवाले कर दिया है।

आग इतनी तेज थी कि कुछ घंटे में ही दोनों वाहन जलकर खाक हो गए। इस आगजनी से प्रार्थी को लगभग 18 लाख से अधिक का नुकसान उठाना पड़ रहा है। फिलहाल प्रार्थी ने पचपेड़ी थाना में अज्ञात तत्वों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करा दी है।

error: Content is protected !!
Letest
विवाद में बीच-बचाव करने पहुंचे किसान पर तब्बल से वार..लहूलुहान कर आरोपी फरार, दो बेटियों की मां की संदिग्ध मौत..सिम्स में मायके वालों का हंगामा, पति पर एक लाख रुपये के लिए प्रताड... सीपत:- एक साथ उजड़ गया मां का आंगन...दो मासूम बहनों की संदिग्ध मौत, पहले नीशू ने दम तोड़ा, अब तेजस्व... बिलासपुर : पहले मोबाइल चोरी, फिर यूपीआई रीसेट... चार शातिरों ने उड़ाए 2.84 लाख, VIDEO सीपत: अस्थायी गौठान में 20 से अधिक मवेशियों की अकाल मौत से मचा बवाल…ग्रामीणों का दावा और अधिक ... रतनपुर :- कार सवार 7-8 युवकों ने बाइक रोककर बरसाए लात-घूंसे, चाकू से किया वार; घायल सिम्स रेफर, हमला... VIDEO:-लोहर्सी स्कूल में ‘गुरुजी’ का दबंग अंदाज! प्राचार्य को स्टाफ के सामने धमकी, और संकुल समन्वयक ... गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ...