बिलासपुर

अज्ञात वाहन की चपेट में आया सायकल सवार ग्रामीण हुई मौत…. सेंदरी पुल में हुई दुर्घटना, ग्रामीणों ने किया चक्काजाम

रमेश राजपूत

बिलासपुर – मंगलवार की सुबह 7:30 बजे अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक ग्रामीण की मौत हो गई है, हादसे की जानकारी लगते ही ग्रामीणों ने आक्रोश में आकर सड़क पर चक्काजाम कर दिया था। मिली जानकारी के अनुसार कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम निरतु निवासी तिहारू राम केंवट पिता पकला केंवट 45 वर्ष सुबह सेंदरी पुल से अपने सायकल पर सवार होकर किसी काम से जा रहा था,

तभी सुबह 7 बजे के लगभग किसी अज्ञात वाहन ने उसे अपनी चपेट में ले लिया, हादसे में सायकल सवार की मौत की जानकारी लगते ही ग्रामीण सेंदरी पुल में एकत्र हो गए और चक्काजाम कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही मौके पर कोनी पुलिस, सकरी तहसीलदार सहित टीम पहुँची जिन्होंने ग्रामीणों को समझाईश दी जिसके बाद चक्काजाम समाप्त किया गया। मामले में पुलिस ने शव को पीएम के लिए भेज अपनी कार्रवाई में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
गणेश विसर्जन के बाद खूनी बवाल: बुजुर्ग को सड़क पर पटककर पीटा..हुई मौत, चार गिरफ्तार बिलासपुर: अरपा में बह गए दो मासूम, एक लौटा तो खुला हादसे का राज, नारियल के पीछे बढ़े कदम, देखते ही द... बिलासपुर:- राजनीतिक पार्टी में बड़ा पद दिलाने का झांसा...82.63 लाख की ठगी का आरोप, महिला के खिलाफ एफ... घर से पैदल निकले अधिवक्ता संतोष पांडेय रहस्यमय ढंग से लापता, पांच दिन बाद भी सुराग नहीं, अपहरण का के... वंदे मातरम् के 150 वर्ष पूर्ण होने पर सरस्वती शिशु मंदिर में भव्य आयोजन, सामूहिक गायन से गूंजा विद्य... भारी बारिश का अलर्ट: कल पूरे छत्तीसगढ़ में स्कूल बंद, बच्चों की सुरक्षा के लिए CM साय का बड़ा फैसला सीपत:- जमीन पर सो रही दो बहनों की बिगड़ी तबीयत...13 वर्षीय नीशू की मौत, छह साल की छोटी बहन अस्पताल म... बिलासपुर:- निगम की संपदा शाखा में ACB का ट्रैप: 10 हजार की रिश्वत लेते क्लर्क रंगे हाथ गिरफ्तार, साम... VIDEO:-तीज पर छत्तीसगढ़ी संस्कृति का जलवा…एंका वर्मा बोलीं- ‘अमेजिंग एक्सपीरियंस’, तनिष्क के भजन ने ... बिलासपुर : 28 सितंबर से लूथरा शरीफ में उमड़ेगा आस्था का सैलाब, 5 लाख से ज्यादा जायरीन पहुंचने की उम्...