बेलतरा

लायंस क्लब बिलासपुर एवं शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय बेलतरा के संयुक्त तत्वाधान में स्वास्थ्य शिविर आयोजन

उमलेश जायसवाल

बेलतरा – शनिवार को सेवा सप्ताह के अंतर्गत ग्राम पंचायत नेवसा में मॉडर्न पब्लिक स्कूल नेवसा (बेलतरा) में लायंस क्लब बिलासपुर एवं शासकीय आयुर्वेदिक औषधालय बेलतरा के संयुक्त तत्वाधान में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। मॉडर्न पब्लिक स्कूल में करीब 300 बच्चों का ब्लड टेस्ट, हीमोग्लोबिन, शुगर की जांच की गई,

एवं गाँधी जयंती के पावन दिवस पर प्रतियोगी परीक्षा दिलाने वाले विद्यार्थी को मार्गदर्शन देने के लिए बेलतरा क्षेत्र का गौरव पीएससी परीक्षा द्वारा चयनित अभिषेक जायसवाल ( संयुक्त संचालक) एवं कु. शिवानी जायसवाल (आगनबाड़ी परिवेक्षिका) का सम्मान एवं सेमिनार का आयोजन हा.से. स्कूल उसराभाठा नेवसा बेलतरा द्वारा किया गया ।उन्हें मंच के माध्यम से सम्मानित किया गया साथ ही स्कूल के प्राचार्य एवं संचालक को साल एवं श्रीफल से सम्मान किया गया। पिछले वर्ष स्कूल में प्रत्येक क्लास में प्रथम आए बच्चे को गिफ्ट मोमेंटो देकर सम्मान किया गया है।स्कूल द्वारा स्वच्छता पर्यावरण साफ सफाई जैसे सब्जेक्ट पर कई सारे सांस्कृतिक कार्यक्रम कर एक अच्छा मैसेज बच्चों को दिया लायंस क्लब का प्रोजेक्ट कैंसर जन जागरूकता के बारे में डॉक्टर राजेश दुबे द्वारा कार्यक्रम के बीच-बीच में बच्चों को एजुकेट किया गया एवं कैंसर जन जागरूकता बैनर लगाकर बच्चों को कैंसर के प्रति जागरूक किया गया

सभी सांस्कृतिक कार्यक्रम के सभी ग्रुप को नगद प्रोत्साहन पुरस्कार देकर लायंस क्लब बिलासपुर द्वारा सम्मानित किया गया कार्यक्रम के अंत में डॉ राजेश दुबे द्वारा आभार प्रदर्शन किया गया इस कार्यक्रम के संचालक डॉक्टर राजेश दुबे रहे। कार्यक्रम में लायन क्लब के सदस्य लायन अरुण शुक्ला, लायन नरेश भंडारी, लायन मनीष चंदेल, लायन विजय क्रांति तिवारी, लायन मोहन होनप, लायन अरविंद दीक्षित सेवा सप्ताह कार्यक्रम संचालक लायन श्रीकांत सहारे, लायन अध्यक्ष लायन उमेश मुरारका आदि सदस्य उपस्थित थे।

सभी उपस्थित सदस्यों का बहुत-बहुत धन्यवाद ज्ञापित किया गया विश्वास है आगे भी ऐसा सहयोग मिलता रहेगा। अंत में स्कूल के संचालक केशव कोरी के द्वारा लायंस क्लब के पदाधिकारी एवं शासकीय आयुर्वेदिक अस्पताल के डॉक्टर डॉ राजेश दुबे का आभार प्रदर्शन करते हुए कहा इस तरह के उत्तम कार्य के लिए स्कूल संस्था सदैव के लिए खुला रहेगा। कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय संचालक श्री केशव कोरी द्वारा किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
संगठन ने जताया भरोसा…उदय सिंह संभालेंगे भाजपा जिला मीडिया सहसंयोजक की जिम्मेदारी सौतेली मां की हत्या का आरोपी गिरफ्तार..लकड़ी की बेड़ी से हमला कर उतारा था मौत के घाट, बछड़े को दफनाने के मिले रुपए में हिस्सा मांगने पर विवाद, पिता-पुत्र ने युवक को उतारा मौत के घाट, हरेली पर मुर्गे की ‘साइज’ बनी विवाद की वजह...बड़े भाई ने छोटे पर चला दिया चाकू आरडी खाते में रकम जमा करने का झांसा देकर 150 खाताधारकों से एक करोड़ से अधिक की ठगी.. पोस्ट ऑफिस एजें... बिलासपुर में निजी स्कूलों की लापरवाही पर कलेक्टर सख्त, पाठ्यपुस्तकें नहीं उठाने पर शो-कॉज नोटिस बिलासपुर:- बारिश में सर्पदंश का बढ़ा कहर, मां के साथ सो रही 12 वर्षीय छात्रा को जहरीले सांप ने डसा, ... बन्नाक चौक में अतिक्रमण बना ट्रैफिक जाम का कारण… लेफ्ट फ्री नहीं होने से वाहन चालक परेशान शराब दुकान में ऑटो चालक की हत्या के बाद बुजुर्ग पर चाकू से हमला, एक ही रात में दो वारदातों से मचा हड... मस्तूरी:- गतौरा शराब भट्ठी में लूट का पर्दाफाश: कर्ज चुकाने के लिए लॉकर काटने पहुंचे थे बदमाश, 3 गिर...